Valentine’s Day Special: प्यार की पिच पर अब तक सिंगल हैं टीम इंडिया के ये 5 स्टार क्रिकेटर, अभी भी ढूंढ रहे हैं अपनी मोहब्बत

Published - 14 Feb 2026, 10:56 AM | Updated - 14 Feb 2026, 11:03 AM

Valentines Day

Valentines Day: दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे (Valentines Day) मनाया जा रहा है. इस दिन लोग उत्साह के साथ अपने चाहने वालों के लिए प्यार का इजहार करते हैं. माना जाता है कि यह खास दिन प्यार को समर्पित होता है. वैलेंटाइन डे पर प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को फूल, चॉकलेट और उपहार देकर अपना स्नेह उजागर करते हैं. दिलचस्प बात यह है किवैलेंटाइन डे (Valentines Day) आम आदमी से लेकर भारतीय क्रिकेटर तक अपने लव वन के साथ सेलिब्रेट करते हैं.

लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कि अब तक सिंगल हैं. उन्हें अपना लकी चार्म नहीं मिला है. चलिए तो जानते हैं ऐसे ही 5 इंडियन क्रिकेटर्स के बारे में जो कि अब तक प्यार की तलाश में हैं......

1. तिलक वर्मा

Valentines Day

वैलेंटाइन डे (Valentines Day) स्पेशल लिस्ट में पहला नाम भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का नाम हैं. वह भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. कम उम्र में ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया है. मैदान पर आते ही वह विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा देते हैं. उनका आत्मविश्वास और अनुभव गेंदबाजों के आगे साफ झलकता है.

लेकिन निजी जिंदगी में तिलक वर्मा उतने की संकोची हैं. फिलहाल, वह अपने करियर को निखारने में लगे हुए हैं, और रिलेशनशिप से ज्यादा अपनी बैटिंग पर ध्यान दे रहे हैं.

2. अर्शदीप सिंह

लिस्ट में दूसरा नाम अर्शदीप सिंह का है. वह अपनी सटीक यॉर्कर और शांत दिमाग के लिए पहचाने जाते हैं. कम उम्र में ही वह टीम इंडिया के भरोसेमंद गेंदबाज बन चुके हैं. विश्व कप 2026 में भी अर्शदीप शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मैदान के साथ अर्शदीप सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन उन्होंने कभी अपनी लवलाइफ का खुलासा नहीं किया है. इसलिए माना जाता है कि भारतीय गेंदबाज अभी भी सिंगल है, और वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर विश्वास नहीं करते हैं.

3. वाशिंगटन सुंदर

लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का नाम मौजूद हैं. वह अपनी क्लासिक बल्लेबाजी और स्पिन के लिए पहचाने जाते हैं. मैदान पर उनकी फुर्ती शानदार है. साथ ही रन बनाने और विकेट लेने में भी सुंदर को महारथ हासिल है. लेकिन सुंदर निजी जिंदगी में काफी लो-प्रोफाइल हैं. उन्होंने लव लाइफ से ज्यादा क्रिकेट को अहमियत दी है. इसी वजह से अभी तक उनकी लाइफ में कोई लेडी लव नहीं है.

4. हर्षित राणा

लिस्ट में चौथा नाम हर्षित राणा का है. वह कम उम्र में ही कोच गौतम गंभीर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं. हर्षित ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के अनभवी गेंदबाजों के बीच तेजी से नाम कमाया है. दुश्मन टीम के खिलाफ उनकी अक्रामक गेंदबाजी उन्हें खास बनाती है.

फिलहाल, वह अपने करियर की उड़ान भर रहे हैं. ऐसे में वह प्यार से ज्यादा क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं. उन्हें प्यार की पिच से ज्यादा स्टेडियम की पिच भा रही है. इसलिए हर्षित राणा अभी तक सिंगल ही है.

CAN vs UAE: टी20 विश्व कप 2026 में UAE ने खोला जीत का खाता, कनाडा को 5 विकेट हराया, शर्मा-खान ने डेथ ओवर में पटली बाजी

5. नीतीश कुमार रेड्डी

वैलेंटाइन डे (Valentines Day) स्पेशल लिस्ट में पांचवा और आखिरी नाम नीतीश कुमार रेड्डी का है. जो कि भारतीय टीम का ऊभरता हुआ सितारा माने जा रहे हैं. अपनी संतुलित गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए नीतीश का नाम पहचाना जाता है. फिलहाल, वह टीम इंडिया में अपना करियर बनाने में लगे हुए हैं. वह निजी जिंदगी को दुनिया की नजरों से दूर रखते हैं. लिहाजा, यह कहना मुश्किल है कि नीतीश के लिए प्यार जरूरी भी है.

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने किया कप्तान का ऐलान, 24 साल के खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Tagged:

team india Valentine’s Day Special
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

14 फरवरी को

हां, तिलक वर्मा सिंगल हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com