ऑटो ड्राइवर के बेटे की चमकी किस्मत , अचानक IPL 2025 में हुई एंट्री, इस टीम ने दिया बड़ा मौका

Published - 17 Mar 2025, 07:03 AM

IPL 2025 (21)

जैसे-जैसे आईपीएल 2025 (IPL 2025) नजदीक आ रहा है, क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में इसका उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है। 22 मार्च को कोलकाता का मैदान 18वें सीजन के पहले मुकाबले की मेजबानी करेगा, जिसमे कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से होगा। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के आगाज से पहले एक खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है। इस क्रिकेटर को अचानक फ्रेंचाइजी ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

IPL 2025 से पहले चमकी ऑटो ड्राइवर के बेटे की किस्मत

IPL 2025 (4)

आईपीएल 2025(IPL 2025) के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले 27 वर्षीय खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है। दरअसल, केकेआर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक इंजरी की वजह पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बाएं हाथ के गेंदबाज चेतन सकारिया को मौका मिला है। मेगा ऑक्शन के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

इस खिलाड़ी के लिए खोले टीम के दरवाजे

उमरान मलिक की इंजरी ने चेतन सकारिया के लिए आईपीएल 2025 (IPL 2025) के दरवाजे खोल दिए हैं। पिछले सीजन भी वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। हालांकि, इस दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और फिर मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया। चेतन सकारिया की घर की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। उनके पिता कांजीभाई सकारिया टेम्पो चलाकर परिवार को पालते थे। लेकिन मई 2021 में कोरोना वायरस के कारण उनकी मृत्यु हो गई, जो उनके परिवार के लिए एक बड़ा झटका था।

भाई ने की थी खुदकुशी

कांजीभाई सकारिया के निधन से पांच महीने पहले ही चेतन सकारिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। जनवरी 2021 में उनके भाई ने खुदखुशी कर अपनी जान ले ली थी। वर्ष 2021 उनके लिए निजी तौर पर भले ही बहुत खराब रहा हो, लेकिन उन्होंने इसी साल जुलाई में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। भारत के लिए एक वनडे मैच में वह दो विकेट झटकने में कामयाब रहे, जबकि दो टी20 में उनके नाम एक विकेट दर्ज है। अगर चेतन सकारिया के आईपीएल करियर पर नजर डाली जाए तो 19 मैच में 8.43 की औसत से उन्होंने 20 विकेट झटकी है।

यह भी पढ़ें: 4,4,4,4,4,4…, सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक कारनामा, 552 मिनट तक क्रीज पर बिना हिले ठोक डाले 248 रन

यह भी पढ़ें: फाइनल में DC के हारने के बाद बिलख-बिलख रो पड़ीं मारिजाने कैप, तो जेमिमा ने कराया चुप, VIDEO देख छलक पड़ेंगे आँसू

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com