अर्शदीप सिंह ने शशांक सिंह की गेंदबाजी का खुलेआम उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल
Published - 07 May 2026, 11:42 AM | Updated - 07 May 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Arshdeep Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी से उतरती नजर आ रही है। शुरुआती 7 में से 6 मैच जीतने वाली पीबीकेएस अब लगातार तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।
इस हार में मुख्य कारण पंजाब की फील्डिंग का रहा, जिन्होंने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के कैच और स्टंपिंक के चांस गंवाए, जिसकी वजह से एसआरएच स्लो पिच पर विशालकाय स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), साथी खिलाड़ी शशांक सिंह की फील्डिंग का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
Arshdeep Singh ने उड़ाया मजाक
पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांस सिंह के लिए यह सीजन बल्ले और फील्डिंग से कुछ खास नहीं रहा है। शशांक ने मौजूदा सीजन में कई कैच छोड़े हैं, जिसके चलते उनको कई मैचों से बाहर भी रहना पड़ा है।
Ashrdeep rightly humiliated Shashank Singh pic.twitter.com/lU0JGhWP7n
— Abhishek (@be_mewadi) May 6, 2026
सिर्फ कैच ही नहीं बल्कि यह खिलाड़ी फील्डिंग के समय भी काफी गलतियां करता नजर आया था, जिसके बाद उनके ही साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) उनका मजाक उड़ाते नजर आते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शशांक को कैच पकड़ने की टिप्स देते हैं, लेकिन शशांक आंखों पर चश्मा लगाकर सोते की एक्टिंग करते हैं।
साथी खिलाड़ियों के सामने बनाया शशांक का मजाक
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह पब्लिक प्लेस, जो कि एयरपोर्ट लाउंज जैसा लग रहा है, वहां पर बेंच पर बैठ नजर आ रहे हैं।
हालांकि, जहां शशांक बेंच पर चश्मा लगाकर सोने की कोशिश कर रहे होते हैं तो अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) तभी एक दूसरे सथी खिलाड़ी के साथ वहां पहुंच जाते हैं और शशांक के पास जाकर उनको बोतल से कैच पकड़ने की क्लास देना शुरू कर देते हैं। लेकिन शशांक इस पूरे घटनाक्रम को नजरअंदाज करके सोने की कोशिश करते दिखे हैं।
Rishabh Pant ने Yuvraj Singh को दिया 22 लाख का महंगा गिफ्ट, जानें क्या निकला तोहफे में खास
शशांक को अर्शदीप ने दी खास सलाह!
वीडियो में आगे अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) शशांक को कहते हैं कि अगर अगली बार आपके पास कोई कैच आता है तो हम आपको यह नहीं करेंगे कि आप कैच को पकड़े, बल्कि आप उसको बाउंड्री से बाहर जाने न दें।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप गेंद की दिशा में अपने शरीर लाकर भी गेंद को रोक सकते हैं।
बता दें कि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस को अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि, इस सीजन शशांक की खराब फील्डिंग का खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ रहा है। जबकि बल्ले से भी वह कोई खास योगदान नहीं दे पा रहे हैं।
IPL 2026 के बीच प्रीति जिंटा की टीम के लिए आई बुरी खबर, पूर्व गेंदबाज की हुई अचानक मौत
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर