गौतम गंभीर की बैड बुक में इन 4 खिलाड़ियों का नाम? लगातार कर रहे हैं नजरअंदाज
Published - 11 Sep 2026, 03:25 PM | Updated - 11 Sep 2026, 03:48 PM
Table of Contents
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अक्सर अपनी रणनीति और निर्णयों को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। अपने कड़े फैसलों और स्पष्टवादी स्वभाव के लिए मशहूर इस दिग्गज ने जब से टीम की कोचिंग की कमान संभाली है, तब से कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है।
लेकिन इस बीच चार स्टार खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। यही वजह है कि अब भारतीय फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की ‘बैड बुक’ में शामिल हैं? तो आइए जानते हैं कि वे चार खिलाड़ी कौन हैं, जिन्हें टीम इंडिया में लगातार अनदेखा किया जा रहा है.....
Gautam Gambhir की बैड बुक में इन 4 खिलाड़ियों का नाम?
रजत पाटीदार

इस सूची का सबसे पहला नाम मध्यप्रदेश के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार का है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पा रही है। बीते कुछ समय में वह अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की भी शानदार छाप छोड़ने में कामयाब हुए है। ऐसे में टीम इंडिया में रजत पाटीदार की लगातार नजरअंदाज ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रणनीतियों और टीम सिलेक्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री, इस डेट को पाकिस्तान से हो सकता है खिताबी मुकाबला
मोहम्मद शमी
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरने वाले मोहम्मद शमी को टीम इंडिया से बाहर हुए करीब डेढ़ साल हो गए हैं। मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में नजर आए थे। हालांकि, इसके बाद से ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
मोहम्मद शमी की बढ़ती उम्र और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर टीम इंडिया में युवा तेज गेंदबाजों को तरजीह दे रहे हैं। इस जोड़ी ने जसप्रीत बुमराह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और मयंक यादव जैसे घातक तेज गेंदबाजों का पूल तैयार कर लिया है।
क्रुणाल पांड्या
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करने वाले क्रुणाल पांड्या के लिए भी टीम इंडिया में वापसी काफी मुश्किल नजर आ रही है। 35 वर्षीय यह ऑलराउंडर उपयोगी बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करता है।
आईपीएल 2026 में वह आरसीबी के लिए 145.80 के स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 226 रन बनाने के अलावा 14 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे। ऐसे प्रदर्शन के बावजूद राष्ट्रीय टीम से क्रुणाल पांड्या को बाहर रखे जाने से भारतीय फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की 'बैड बुक' में शामिल हैं?
भुवनेश्वर कुमार
इस लिस्ट का आखिरी नाम भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में अपनी जगह गँवानी पड़ी थी। एक समय भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ माने जाने वाले इस गेंदबाज के लिए अब टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा के लिए बंद होते नजर आ रहे हैं। अपनी पुरानी लय वापिस हासिल करने के बावजूद भारतीय चयनकर्ता भुवनेश्वर कुमार को नेशनल टीम में मौका नहीं दे रहे हैं।
KKR का ओपनर बना BBL हिस्ट्री का सबसे महंगा प्लेयर, मेलबर्न स्टार्स ने ये भारी कीमत देकर खरीदा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर