वेट लॉस के लिए इस ड्रग का इस्तेमाल कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर? चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने
Published - 12 Aug 2026, 11:48 AM | Updated - 12 Aug 2026, 01:45 PM
Table of Contents
भारतीय खिलाड़ियों (Indian Cricketer) की गिनती दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में होती है. विराट कोहली, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा समेत कई खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन फिटनेस से क्रिकेट जगत में एक अलग ही मानक सेट किया है. लेकिन अब टीम इंडिया को लेकर चौंका देने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) खुद को फिट रखने के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
वेट लॉस के लिए इस ड्रग का इस्तेमाल कर रहे हैं Indian Cricketer?

विराट कोहली के बाद टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी (Indian Cricketer) आए हैं, जिन्होंने अपनी उम्दा फिटनेस से सभी के दिलों में जगह बनाई है. इन प्लेयर्स ने फिजिकल स्ट्रेंथ के साथ-साथ बेहतरीन बॉडी का भी प्रदर्शन किया है. लेकिन अब भारतीय खिलाड़ियों को लेकर हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है. खबरों की माने तो कई क्रिकेटर्स अपने वजन को कम करने और स्ट्रेंथ बरकरार रखने के लिए ड्रग ले रहे हैं. इसमें आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है.
इस दवाई का कर रहे हैं इस्तेमाल
क्रिकब्लॉगर के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कुछ खिलाड़ी (Indian Cricketer) जीएलपी-1 दवाओं का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें कम भूख लगती है और उनके अंदर कमजोरी भी नहीं आती. रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि,
"कुछ क्रिकेटर जीएलपी-1 दवाओं का इस्तेमाल करके वजन घटा रहे हैं. ये दवा डॉक्टर बीमारी के वक्त ही देते हैं लेकिन खिलाड़ी वजन कम करने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं. इस दवाई का इस्तेमाल कर खिलाड़ियों को कम भूख लगती है और उनके अंदर कमजोरी भी नहीं आती, नतीजा उनका फैट लॉस भी होता है."
क्या है जीएलपी-1?
जीएलपी-1 एक नेचुरल हॉर्मोन है जो छोटी आंत और कोलॉन से निकलता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित, इंसुलिन बढ़ाने और भूख कम करने में मदद करता है. इन दवाओं को लेने से खाना धीमी गति से पचता है और वो दिमाग को शरीर पूरी तरह फिट होने का सिग्नल भेजता है. खिलाड़ी किसी डॉक्टर की निगरानी में ही जीएलपी-1 लेता है और इसमें हजारों का खर्चा होता है. रेगुलर वर्कआउट के साथ यदि इस ड्रग को लिया जाए तो वजन तेजी से कम होता है. इसलिए क्रिकेटर्स, एक्टर्स और अन्य मॉडल भी इसका इस्तेमाल करते हैं.
हालांकि, इसके नुकसान भी है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. भारतीय खिलाड़ियों (Indian Cricketer) के जीएलपी-1 दवाओं का सेवन करने की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में कई क्रिकेटर्स ने अपना वेट लॉस किया है. प्लेयर्स के अचानक वजन कम होने और फिटनेस की चर्चाओं के बीच GLP-1 ड्रग्स के उपयोग ने इस मुद्दे को लाइमलाइट में ला दिया है. अलबत्ता, इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक खबर नहीं मिली है.
CSK के अगले हेड कोच बन सकते हैं ये 3 विदेशी दिग्गज, सभी का है चेन्नई से खास कनेक्शन
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर