CSK के अगले हेड कोच बन सकते हैं ये 3 विदेशी दिग्गज, सभी का है चेन्नई से खास कनेक्शन
Published - 11 Aug 2026, 09:13 PM
Table of Contents
CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में एक बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद अब फ्रेंचाइजी को नए हेड कोच की तलाश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CSK की नजर एक बार फिर किसी विदेशी दिग्गज को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने पर है। खास बात यह है कि जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनका चेन्नई सुपर किंग्स से पुराना और बेहद खास कनेक्शन रहा है।
ऐसे में फ्रेंचाइजी किसी ऐसे चेहरे पर भरोसा जता सकती है, जो टीम के कल्चर और काम करने के तरीके को पहले से अच्छी तरह समझता हो।
ये 3 विदेशी खिलाड़ी बन सकते है CSK के नए हेड कोच
एल्बी मोर्केल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल (Albie Morkel) CSK के अगले हेड कोच बनने के मजबूत दावेदारों में शामिल हो सकते हैं। मोर्केल लंबे समय तक चेन्नई की टीम का अहम हिस्सा रहे और 2010 तथा 2011 में आईपीएल खिताब जीतने वाली CSK टीम में भी शामिल थे। इसलिए वह फ्रेंचाइजी के माहौल और उसकी रणनीति से अच्छी तरह परिचित हैं। उनके पास अब कोचिंग का अनुभव भी है और वह जॉबर्ग सुपर किंग्स के हेड कोच की भूमिका संभाल चुके हैं। CSK से पुराना रिश्ता उनके पक्ष में बड़ा फैक्टर साबित हो सकता है।
ब्रेंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) भी इस रेस में बड़ा नाम हैं। मैकुलम आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच रह चुके हैं और अपनी आक्रामक सोच के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि उनका CSK के साथ कनेक्शन एल्बी मोर्केल या माइक हसी जितना लंबा नहीं रहा, लेकिन वह 2014 और 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं। ऐसे में वह चेन्नई के माहौल से अनजान नहीं हैं। उनकी आक्रामक कोचिंग शैली CSK को नए दौर में ले जाने का विकल्प बन सकती है। फिलहाल उनका नाम संभावित विदेशी उम्मीदवारों में बताया जा रहा है।
माइक हसी
माइक हसी (Micheal Hussey) इस पद के लिए शायद सबसे स्वाभाविक विकल्प नजर आते हैं। ‘मिस्टर क्रिकेट’ के नाम से मशहूर हसी ने पहले CSK के लिए बतौर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया और बाद में टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने। वह लंबे समय से चेन्नई के बल्लेबाजी कोच रहे हैं, जिससे उन्हें मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ फ्रेंचाइजी के सिस्टम की भी गहरी समझ है।
अगर CSK किसी ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी देना चाहती है जिससे बदलाव के बावजूद टीम की पुरानी कार्यशैली बनी रहे, तो हसी का नाम सबसे आगे आ सकता है। हालांकि अभी फ्रेंचाइजी की ओर से नए हेड कोच के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़े: RCB के खिलाड़ी को जगह देने पर गंभीर हुए मजबूर, कोहली के साथी की Galle टेस्ट खेलने पर लगी मुहर
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।