RCB के खिलाड़ी को जगह देने पर गंभीर हुए मजबूर, कोहली के साथी की Galle टेस्ट खेलने पर लगी मुहर

Published - 11 Aug 2026, 04:48 PM | Updated - 11 Aug 2026, 05:23 PM

RCB 7

RCB player set to play Galle Test: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पसंद न करने वाला शख्स माना जाता है। गंभीर के कार्यकाल में आरसीबी के बेहद कम ही खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है। वहीं, विराट कोहली को तो टेस्ट से संन्यास लेने पर मजबूर होना पड़ा। जबकि बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लगातार इग्नोर किया जा रहा है।

इसके अलावा RCB के क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को IPL 2026 में धमाल मचाने के बावजूद टी20 टीम में जगह नहीं दी गई। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गौतम गंभीर मजबूरन आरसीबी को खिलाड़ी को खिलाएंगे। यह मैच 15 अगस्त से गाले में शुरू होगा।

RCB के खिलाड़ी को गाले टेस्ट में मौका देंगे गंभीर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में RCB के देवदत्त पडीक्कल भी शामिल थे लेकिन उनके खेलने की संभावना नहीं लग रही थी। बाद में, साई सुदर्शन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए और पडीक्कल ने अभ्यास मैच में 142 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

अब हेड कोच गौतम गंभीर को मजबूरन नंबर-3 पर RCB के देवदत्त पडीक्कल को गाले टेस्ट में मौका देना होगा, क्योंकि वो सुदर्शन की तरह ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वॉर्म-अप मैच में परफॉर्म भी किया। ऐसे में गंभीर के सामने उन्हें खिलाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं नजर आ रहा है।

पडीक्कल के पास अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका

IPL 2026 में देवदत्त पडीक्कल ने RCB के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उनका चयन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भी हुआ लेकिन साई सुदर्शन के कारण प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था। हालांकि, सुदर्शन की गैरमौजूदगी में पडीक्कल का खेलना तय लग रहा है। ऐसे में उनके पास गाले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट के साथ-साथ आगे की सीरीज के लिए अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका होगा।

भारत के लिए देवदत्त पडीक्कल के टेस्ट में आंकड़े

भारत के लिए 2024 में देवदत्त पडीक्कल ने धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद उन्हें अपना दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने का मौका मिला। तब से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। इस तरह पडीक्कल ने टेस्ट करियर में अभी तक 2 मैचों की 3 पारियों में 90 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज में वाटर बॉय बनकर रह जाएगा ये भारतीय खिलाड़ी, इसे मौका मिलना बेहद मुश्किल

Tagged:

Gautam Gambhir RCB devdutt padikkal IND vs SL Galle Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com