श्रीलंका टेस्ट सीरीज में वाटर बॉय बनकर रह जाएगा ये भारतीय खिलाड़ी, इसे मौका मिलना बेहद मुश्किल
Table of Contents
India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका की दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टक्कर होनी है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से गाले में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद, 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट शुरू होगा। हाल ही में दौरे की शुरुआत टीम इंडिया ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच के साथ की, जिसमें 6 विकेट से श्रीलंका XI को हराया।
अब सभी की नजर टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) पर है। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हालांकि, शुरुआत में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन भी स्क्वाड में थे लेकिन बाद में चोटिल होने के कारण ये दोनों ही बाहर हो गए। इनकी जगह आकिब नबी और सरफराज खान को चुना गया।
इस खिलाड़ी को Sri Lanka Test Series में खेलने का मौका मिलना मुश्किल
भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) में दमदार प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। यही कारण है कि टीम इंडिया दोनों ही मैचों में अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग XI खिलाना चाहेगी। यही वजह है कि स्क्वाड के सभी 15 खिलाड़ियों को मौका मिलना तो मुश्किल है।
वहीं, एक खिलाड़ी तो सिर्फ पानी पिलाता ही नजर आ सकता है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज आकिब नबी हैं, जो जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वाड में चुने गए हैं।
आकिब नबी को रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन की वजह से रिप्लेसमेंट के रूप में मिला मौका

रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में आकिब नबी ने विकेटों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए थे। वहीं, उससे पहले के सीजन में 44 विकेट झटके थे। दो सीजन में 104 विकेट लेने के कारण उन्हें टीम इंडिया में चुने जाने की लगातार मांग हो रही थी लेकिन पहले आकिब को अफगानिस्तान टेस्ट के लिए नहीं चुना गया और फिर श्रीलंका सीरीज में भी पहले मौका नहीं मिला था लेकिन बाद में रिप्लेसमेंट के रूप में उनकी किस्मत चमक गई।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में आकिब नबी को प्लेइंग XI में जगह मिलने की संभावना कम
आकिब नबी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Sri Lanka Test Series) के दौरान प्लेइंग XI में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि उनसे अभ्यास मैच में महज 5 ओवर की गेंदबाजी कराई गई, जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, श्रीलंकाई पिचों पर दो से ज्यादा तेज गेंदबाजों का एक साथ चुना जाना मुश्किल है।
इसी वजह से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी खेलती नजर आ सकती है। वहीं, कृष्णा को नजरअंदाज किया गया तो गुरनूर बरार को खिलाया जा सकता है। यही कारण है कि श्रीलंका टेस्ट सीरीज में आकिब नबी सिर्फ पानी पिलाते ही नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज का हुआ ऐलान
Tagged:
team india IND vs SL Auqib Nabi India Tour of Sri Lanka 2026