क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज का हुआ ऐलान

Published - 11 Aug 2026, 11:30 AM | Updated - 11 Aug 2026, 12:05 PM

Tri Series

ODI Tri Series: वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता एक समय काफी ज्यादा थी, क्योंकि तब टी20 क्रिकेट नहीं था। जैसे-जैसे 20 ओवरों वाले फॉर्मेट का चलन ज्यादा हुआ, वैसे-वैसे वनडे की चमक फीकी होती गई। हालांकि, इसके लिए सिर्फ टी20 प्रारूप ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि कई अन्य चीजें भी हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन लगभग खत्म होना है।

पहले बड़ी टीमों के बीच अक्सर त्रिकोणीय सीरीज (Tri Series) का आयोजन होता था, जिससे फैंस को अधिक रोमांच देखने को मिलता था। टीम इंडिया भी ऑस्ट्रेलिया में ट्राई सीरीज खेलती थी, जिसमें श्रीलंका भी शामिल रहती थी। हालांकि, काफी समय से इस तरह की सीरीज नहीं हुई है। कुछ समय पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने त्रिकोणीय सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया था और इन्हें द्विपक्षीय सीरीज की तुलना में ज्यादा दिलचस्प बताया था।

गिल ने Tri Series को लेकर क्या कहा था?

Tri Series 1

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में वनडे मुकाबले से पहले शुभमन गिल ने ट्राई सीरीज (Tri Series) के बारे में बयान देते हुए कहा था,

एक बात तो यह है कि हम बहुत सारी ट्रायंगुलर सीरीज (त्रिकोणीय सीरीज) खेलते थे और उन्हें देखना वाकई मजेदार होता था। भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका उन टूर्नामेंट्स में खेलते थे। अगर मुझे कभी मौका मिला, तो मजा आएगा क्योंकि आप लगातार एक ही टीम के खिलाफ नहीं खेल रहे होते। अगर हम इस फ़ॉर्मेट को और दिलचस्प बनाना चाहते हैं, तो द्विपक्षीय सीरीज(दो टीमों वाली सीरीज) के बजाय ट्रायंगुलर या क्वाड्रैंगुलर सीरीज(चार टीमों वाली सीरीज) करवा सकते हैं। इसे खेलना और देखना दिलचस्प होगा।"

ECB ने त्रिकोणीय सीरीज की वापसी का दिया संकेत

शुभमन गिल के बयान के बाद, हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव रिचर्ड गॉल्ड ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद ट्राई सीरीज (Tri Series) देखने को मिलेगी। दैनिक जागरण के अनुसार, गोल्ड ने पुष्टि की कि अगले 12 से 18 महीनों में कई ट्राई सीरीज और अन्य मल्टी-नेशन इवेंट्स आयोजित होने वाले हैं।

इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज साबित हो सकती है ब्लॉकबस्टर

अगर दो दशक के रिकॉर्ड को देखें तो वनडे क्रिकेट की तीन सबसे बड़ी टीमों में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत और इंग्लैंड का नाम आता है। ये तीनों ही वर्ल्ड कप विजेता भी रह चुकी हैं और वनडे में काफी धमाकेदार मुकाबले भी खेले हैं, जो फैंस के लिए यादगार रहेंगे। इसी वजह से इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया की ट्राई सीरीज (Tri Series) में टक्कर होती है तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Galle में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें कब भारत ने यहां खेला था अपना आखिरी मुकाबला

Tagged:

team india England Cricket Team austraila cricket team ECB
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com