79 पारियां, 1752 रन और 9 फिफ्टी... फिर भी वनडे में कभी शतक नहीं लगा पाया टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी

Published - 12 Aug 2026, 09:14 AM | Updated - 12 Aug 2026, 11:23 AM

Team India

टीम इंडिया (Team India) में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई और एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब हुए. रोहित शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने इस फॉर्मेट में अपना दम साबित किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनाहरे अक्षरों में दर्ज कराया. वहीं, भारतीय टीम (Team India) में एक बल्लेबाज ऐसा भी रहा, जिसने धुआंधार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी और टीम में अपनी जगह पक्की की. लेकिन वह अपने वनडे करियर की 79 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाया.

वनडे में कभी शतक नहीं लगा पाया Team India का ये स्टार खिलाड़ी

Team India 11

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया (Team India) के लिए बहुत-सी तूफ़ानी और यादगार पारियां खेली हैं. खासकर बतौर फिनिशर वह टीम के लिए कई मौकों पर संकटमोचक साबित हुए. मुश्किल परिस्थितियों में भी वह संयम का दामन थामे नजर आते थे. हालांकि, एक बार भी वह वनडे क्रिकेट में सौ रन का आंकड़ा नहीं छू पाए. दिनेश कार्तिक ने 79 पारियों में भारत के लिए बल्लेबाजी की, लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला.

SL vs IND: यशस्वी, केएल, देवदत्त, शुभमन, सरफराज, ऋषभ ... Galle टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

भारत के लिए रहे हैं उपयोगी खिलाड़ी

साल 2004 में वनडे में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक ने 2019 तक इस फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) का प्रतिनिधित्व किया है. विकेटकीपिंग के साथ-साथ निचले क्रम में बतौर बल्लेबाज भी वह भारत के लिए उपयोगी साबित हुए. लेकिन टीम में लगातार मौके ना मिलने और अक्सर चयनकर्तओं द्वारा नजरअंदाज होने का असर उनके करियर पर साफतौर से देखरने को मिला. वह 94 वनडे मैचों में 30.21 की औसत से 1752 रन बनाने में सफल रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 176 चौके, 15 छक्के और 9 अर्धशतक निकले.

79 रन रहा है हाइएस्ट स्कोर

दिनेश कार्तिक का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 79 रहा है. 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने यह पारी खेली थी. लेकिन वेन पार्नेल की गेंद पर हर्शेल गिब्स के हाथों आउट हो जाने की वजह से वह इसको शतक में तब्दील करने से चूक गए थे. इस मैच की खास बात यह रही थी कि इसमें पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक लगाते हुए 147 गेंदों पर 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

IPL में सालों तक मचाया धमाल, लेकिन BCCI ने कभी नहीं दिया टीम इंडिया में मौका

Tagged:

Virat Kohli team india dinesh kartik
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com