एमएस धोनी को लेकर आपस में भिड़े अंबाती रायुडू और वरुण आरोन, माही के चेले की हो गई बोलती बंद

Published - 01 Apr 2025, 03:04 PM

Varun Aaron On MS Dhoni

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय आलोचकों के निशाने पर चढ़े हुए हैं। आरसीबी के खिलाफ एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए 9वें स्थान पर आए थे, जिसके बाद उनपर लगातार ऊपर आने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी धोनी नंबर सात पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे, जिसकी वजह से सीएसके को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के दौरान जब धोनी (MS Dhoni) आउट हुए तो अंबाती रायुडू और वरुण अरोन आपस में ही भिड़ गए, जिसके बाद ओरोन में माही के चेले की अपने करारे जवाब से बोलती बंद कर दी।

वरुण ने की अंबाती की बोलती बंद

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 6 रन से करारी हार के बाद पोस्ट मैच डिक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू धोनी (MS Dhoni) का बचाव करते हुए कहते हैं कि ऐसा होता है, कभी-कभी बड़े मैच फिनिशर भी फेल हो जाते हैं। इसपर वरुण आरोन ने तुरंत जवाब देते हुए अंबाती रायुडू की बोली बंद कर दी। दरअसल, अंबाती के बाद वरुण ने कहा कि

''मैं आपकी इस बात से बिल्कुल भी सहमति नहीं रखता हूं क्योंकि आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े मैच फिनिशर एबी डी विलियर्स हैं और भारत के लिए यह भूमिका विराट कोहली निभाते हैं। इसके बाद वरुण हंस देते हैं जो कि अंबाती रायुडू को यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी होगी।''

वहीं, इस दौरान आईपीएल में अनसोल्ड रहने वाले कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन भी इस डिक्शन में मौजूद थे और उन्होंने कहा कि जीत नहीं बल्कि नेट रन रेट को बचाना अधिक महत्वपूर्ण है। बता दें कि केन विलियमसन यह कहकर धोनी (MS Dhoni) के स्थान और उनकी बल्लेबाजी पर तंज कसते दिखाई देते हैं।

चेन्नई के हेड कोच ने दिया बयान

धोनी (MS Dhoni) के ऊपर बल्लेबाजी करने के सवाल पर चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चुप्पी तोड़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के समक्ष साफ-साफ कहा कि धोनी अब बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आकर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह चोट से जुझ रहे हैं। वह इस सीजन किस मैच में किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे यह मैच की स्थिति और उनकी फिटनेस को देखकर तय किया जाएगा। वह पूरे 10 ओवर दौड़कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। अगर खेल हमारे पक्ष में आ सकता है तो वह थोड़ा पहले बल्लेबाजी करने जाएंगे। एमएस (MS Dhoni) के घुटने अब पहले की तरह नहीं रहें हैं। बता दें कि यह सब सवाल इस सीजन धोनी के बल्लेबाजी क्रम के बाद उठने लगे हैं, जिसके बाद चेन्नई के मुख्य कोच को सामने आकर एमएस धोनी के बीच बचाव में आकर बयान देना पड़ा है।

क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है?

आईपीएल 2025 महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के करियर का अंतिम आईपीएल साबित हो सकता है। वह इस लीग में साल 2008 से खेल रहे हैं। खास बात यह है कि साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद वह लगातार इस लीग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। मगर साल 2024 के सीजन की समाप्ति के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी (MS Dhoni) आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ और चेन्नई ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें चार करोड़ रुपए में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया था। मगर इस सीजन धोनी की फिटनेस उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को देखते हुए यह संकेत मिलते हैं कि यह धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल सीजन साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: बेंगलुरू-गुजरात के बीच 2 अप्रैल को भिड़ंत, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, जानिए कौन मार सकता है बाजी

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: गुजरात को रौंदने की लिए रजत पाटीदार चलेंगे चाल, प्लेइंग-XI में हो सकता है 1 बड़ा बदलाव

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com