टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 4 खिलाड़ियों का पत्ता काट सकते कोच गंभीर, दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकालेंगे बाहर
Published - 05 Mar 2026, 06:28 PM | Updated - 05 Mar 2026, 06:57 PM
Table of Contents
T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी बेबाक और सख्त फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कार्यभार संभालते ही साफ कर दिया था कि टीम में केवल उन्हीं खिलाड़ियों की जगह बनेगी जो भविष्य की जरूरतों और आक्रामक क्रिकेट के ढांचे में फिट बैठेंगे। टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है, और माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के खत्म होते ही टीम इंडिया से "बुजुर्ग" खिलाड़ियों के युग का अंत हो जाएगा।
T20 World Cup 2026 के बाद होगी सूर्यकुमार यादव की छुट्टी
भले ही मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं, लेकिन टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) तक उनकी उम्र 35 वर्ष से अधिक हो जाएगी। गंभीर का विजन हमेशा से 2028 के ओलंपिक और अगले वर्ल्ड कप साइकिल पर है।
अगर सूर्या का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता है, तो गंभीर कप्तानी और टीम दोनों में बदलाव करते हुए किसी युवा खिलाड़ी को जगह देंगे जैसे शुभमन गिल या हार्दिक पांड्या को कमान सौंप सकते हैं और सूर्या को विदाई दी जा सकती है। आपको बता दें फिलहाल भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं लेकिन उन्हें टी20 टीम में बतौर खिलाड़ी भी जगह नहीं मिली थी।
मोहम्मद सिराज भी इस सूची में शामिल
मोहम्मद सिराज को टी20 फॉर्मेट में लगातार संघर्ष करते देखा गया है, हालांकि टी20 विश्व कप 2026 में सिराज को हर्षित राणा की जगह शामिल किया गया था और पहले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा गेंदबाजों के आने से सिराज की जगह पर खतरा मंडरा रहा है, माना जा रहा है कि हर्षित राणा के फिट होने के बाद मौहम्मद सिराज को वापस टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
गंभीर को ऐसे गेंदबाज पसंद हैं जो विकेट लेने के साथ-साथ रन भी बचा सकें। सिराज का टी20 इकोनॉमी रेट अक्सर चर्चा का विषय रहता है। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद गंभीर तेज गेंदबाजी यूनिट को पूरी तरह युवा बनाने के लिए सिराज को टी20 सेटअप से बाहर कर सकते हैं।
संजू सैमसन पर विश्व कप के बाद गिर सकता है गाज
संजू सैमसन ने हाल के समय में शानदार शतक लगाकर अपनी जगह मजबूत की है, लेकिन उनकी निरंतरता हमेशा एक मुद्दा रही है। टीम में ईशान किशन, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे कई विकेटकीपर विकल्प मौजूद हैं।
अगर संजू वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहते हैं, तो गंभीर उन्हें दूध में पड़ी मक्खी की तरह बाहर निकालने में संकोच नहीं करेंगे, क्योंकि गंभीर की डिक्शनरी में फ्लॉप शो के लिए कोई जगह नहीं है।
आपने देखा होगा वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की शानदार पारी ने भारत को कैसे हारी हुई मैच को जीताने में सफल हुए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी उन्हें जीवन भर याद रहेगा, हालांकि अगर संजू सेमीफाईनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें बाहर किया जा सकता है।
क्या T20 World Cup 2026 के बाद बाहर होंगे अक्षर पटेल?
अक्षर पटेल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, लेकिन वाशिंगटन सुंदर के उभरते कद ने उनकी जगह को मुश्किल में डाल दिया है। सुंदर की बल्लेबाजी और पावरप्ले में गेंदबाजी करने की क्षमता गंभीर को काफी प्रभावित करती है।
चूंकि टीम में रवींद्र जडेजा के जाने के बाद स्पिन ऑलराउंडर की जगह के लिए कड़ी टक्कर है, ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद बढ़ती उम्र और बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते अक्षर का पत्ता कट सकता है।
गौतम गंभीर का लक्ष्य भारतीय टीम को स्ट्रांग बनाना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दिग्गज खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से गंभीर का भरोसा जीत पाते हैं या फिर टूर्नामेंट के बाद भारतीय टी20 टीम का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर