6,6,6,6,6,6,6…. गुवाहटी में आया अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी का तूफान, कीवी गेंदबाजों की धुनाई कर खेली विस्फोटक अर्धशतकीय पारी

Published - 26 Jan 2026, 12:49 PM | Updated - 26 Jan 2026, 12:53 PM

Abhishek Sharma

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में भारत 3-0 से बढ़त बना ली है। तीसरा मैच न्यूजीलैंड टीम के लिए किसी सपने जैसा था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है वो कबीले ए तारीफ थी। कुछ पलो के मैच देख कर ऐसा लगा मानो टी10 चल रहा हो। भारतीय टीम ने 154 रनों का टारगेट मात्र 10 ओवर में पूरा कर लिया। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने इस मैच में अलग ही अंदाज में अपना खेल दिखाया ऐसा लगा मानो युवराज सिंह का टी20 क्रिकेट में 12 गेंदों में हॉफ सेंचुरी का रिकॉर्ड टूट ही जाएगा।

Abhishek Sharma की तूफानी पारी

तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में मात्र 153 बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा ग्लेन फिलिप्स 48 बनाए जबकि मार्क छापमन ने 32 रन बनाए वहीं कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन की संघर्षशील पारी खेली लेकिन अपने टीम मनमुताबिक स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रहे। इस मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की तूफानी पारी को देखकर सभी हैरान रह गए।

उन्होंने 20 गेंदों में 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल कर न्यूजीलैंड को आग में झोंक दिया। दिलचस्प बात ये है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इस मैच में 14 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाले। अभिषेक इस पारी में 340 की स्ट्राइक रेट से पांच छक्के और सात चौके लगाए।

इस पारी के बाद युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "स्टिल कांट गेट ए फिफ्टी ऑफ 12 बॉल" मतलब की युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पर ताना मारते हुए मजे लिए और कहा अब भी तुम 12 गेंदों में 50 नहीं बना पाए। आपको बता दे अभिषेक शर्मा के कोच युवराज सिंह ही हैं और युवराज के नाम 12 गेंदों में 50 रन का रिकॉर्ड दर्ज है।

भारत के खिलाफ संघर्ष करते दिखे न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड पहली पारी में मात्र 153 बनाई। टीम की बल्लेबाजी यूनिट शुरुआती ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद टीम के ऊपर प्रेशर आ गया था। इस दौरान मार्क चेप्मैन और ग्लैन फिलिप्स के बीच पार्टनरशिप बनी थी लेकिन उसे रवि बिश्नोई ने तोड़ दिया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। जबकि रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए।

इस मैच में जसप्रीत बुमराह जबरदस्त फॉर्म में दिखे, तीन विकेट में उन्होंने दो विकेट सीर्फ बोल्ड आउट से लिया। रवि बिश्नोई काफी दिनों के बाद टीम इंडिया में वापसी किए थे जिसके बाद उन्होंने विकेट लेने का कारनामा जारी रखा। हालांकि कुलदीप यादव को इस मुकाबले में विकेट नहीं मिली वह महंगे साबित हुए। कुलदीप टीम की मजबूत कड़ी में से एक हैं वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप की जोड़ी आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए काफी अहम है।

तीसरे टी20 के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा पर कसा तंज, कहा– “12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाया....”

Abhishek Sharma के साथ ईशान और सूर्या का भी बल्ला चला

टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में अपने सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में सिर्फ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ही नहीं बल्कि ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी पारी खेली। इस मैच में ईशान किशन मात्र 13 गेंदों में 28 रन ठोक डाले।

उनके इस पारी में 3 चौके और दो छक्के शामिल हैं। अभी तो टीम के साथ तिलक वर्मा भी जुड़ने वाले हैं टी20 क्रिकेट में एक ऐसा खिलाड़ी जिसने 50+ एवरेज के साथ बल्लेबाजी की है।

बात करे कप्तान सूर्यकुमार यादव की तो उन्होंने 26 गेंदों में 57 रनो की पारी खेली। इस पारी कप्तान ने कुल 219 की स्ट्राइक रेट से तीन छक्के और चार चौके लगाए। भारत अगले दो मैचों में अपने सभी बल्लेबाज को परखना चाहेगी हालांकि संजू सैमसन का फॉर्म अब भी वापस नहीं आया है। उन्हें कई मौके दिए जा चुके हैं।

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सैम, फरहान, बाबर, फखर, आगा....

Tagged:

IND vs NZ team india Suryakumar Yadav abhishek sharma
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com