एशिया कप 2027 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, भारत-पाकिस्तान नहीं बल्कि बांग्लादेश में खेला जाएगा टूर्नामेंट
Published - 04 Jun 2026, 02:05 PM | Updated - 04 Jun 2026, 02:34 PM
Table of Contents
2027 Asia Cup: एशिया कप 2027 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. जिससे चलते इस टूर्नामेंट का मजा और दोगुना हो जाएगा. इस बार एशिया कप 2027 (2027 Asia Cup) भारत-पाकिस्तान नहीं बल्कि बांग्लादेश में खेला जाएगा. खास बात यह है कि यह टूर्नामेंट 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप से पहले आयोजित किया जाएगा. जिससे इसकी अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है. ओडीआई वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट अहम माना जा रहा है.
बांग्लादेश में खेला जाएगा 2027 Asia Cup
2027 एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. हाल ही में टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी सामने आई है कि अब 2027 एशिया कप (2027 Asia Cup) भारत या पाकिस्तान में नहीं बल्कि बांग्लादेश में आयोजित होगा. हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा अभी सटीक तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
वहीं, टूर्नामेंट के लिए बीसीसीई पहले से तैयारियों में जुट गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं जो कि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी ताकत है.
गिल कप्तान, तो अय्यर उपकप्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2027 में शुभमन गिल के हाथों में वनडे टीम की कप्तानी होगी. वह 50 ओवर के क्रिकेट में भारत के नियमित कप्तान है. जबकि, श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है. हाल ही में अय्यर को भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 कप्तानी भी सौंपी गई है. ऐसे में प्रबल संभावना है कि एशिया कप 2027 (2027 Asia Cup) में उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है.
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला
वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रहने वाला है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज भले ही ना हो लेकिन एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में यह दोनों टीमें जब भी आमने-सामने आती है तो व्यूअरशिप के भी सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं.
ऐसे में Asia Cup 2027 (2027 Asia Cup) में एक बार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.
एशिया कप में भारत सबसे सफल टीम रही है, जिसने खिताब 8 बार अपने नाम किया है. पाकिस्तान ने अब तक 2 बार यह ट्रॉफी जीती है.
Tagged:
team india IND vs PAK BANGLADESH 2027 Asia Cupऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर