6,6,6,6,6,6... नेपाल के बल्लेबाज ने दोहराया Yuvraj Singh का कारनामा, एक ओवर में जड़े 6 छक्के

Published - 31 May 2026, 06:02 PM | Updated - 31 May 2026, 06:23 PM

YUVRAJ SINGH

क्रिकेट के मैदान पर एक ओवर में 6 छक्के लगाने की बात होती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का आता है। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़कर इतिहास रचा था।

अब ठीक वैसा ही चमत्कारी कारनामा नेपाल के एक धाकड़ बल्लेबाज ने कर दिखाया है। नेपाल के इस खिलाड़ी ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की बरसात करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाज की धज्जियां उड़ा दी हैं।

कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में ठोक दिए 6 छक्के

Kushal Bhurtel

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन नेपाल के स्टार बल्लेबाज कुशल भुर्तेल (Kushal Bhurtel) ने इस असंभव काम को संभव कर दिखाया है।

स्कोरबोर्ड में साफ देखा जा सकता है, कुशल भुर्तेल ने विरोधी टीम के गेंदबाज के खिलाफ लगातार 6 गेंदों पर 6 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए।

इस ऐतिहासिक ओवर में गेंदबाज ने दबाव में आकर एक वाइड गेंद भी फेंकी, लेकिन कुशल भुर्तेल का बल्ला नहीं रुका। उन्होंने ओवर की पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक सिर्फ हवाई फायर किए।

उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर फैंस को एक बार फिर दिग्गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के उस ऐतिहासिक ओवर की याद आ गई, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

राजस्थान रॉयल्स के बाहर होते ही इस नई टीम से जुड़े वैभव सूर्यवंशी, अब इनके संग करेंगे नई पारी की शुरूआत

एशियन गेम्स क्वालीफायर में नेपाल ने रचा इतिहास

यह ऐतिहासिक कारनामा एशियन गेम्स मेंस टी20आई क्वालीफायर 2026 (Asian Games Men's T20I Qualifier 2026) के पहले ही मैच में देखने को मिला।

सिंगापुर के नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर नेपाल और चीन (Nepal vs China) की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

आंकड़ों के मुताबिक, पारी का 9वां ओवर लेकर आए चीन के लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज चेन झुओ यू (Chen Zhuo yue) पर कुशल भुर्तेल पूरी तरह टूट पड़े।

ओवर की पहली पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के खाने के बाद गेंदबाज ने एक वाइड गेंद फेंकी, लेकिन आखिरी गेंद पर भी भुर्तेल ने छक्का जड़कर इस ओवर से कुल 37 रन बटोरे।

कुशल भुर्तेल ने इस मैच में मात्र 43 गेंदों पर 16 छक्कों की मदद से 129 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में चीन की टीम सिर्फ 92 रनों पर सिमट गई और नेपाल ने यह मैच 221 रनों के भारी अंतर से जीत लिया।

BCCI का बड़ा अन्याय! बिना मैच खेले RCB बनेगी IPL 2026 की चैंपियन, Shubman Gill की GT के हाथ लगेगी सिर्फ मायूसी

Yuvraj Singh के एलीट क्लब में शामिल हुए कुशल

क्रिकेट जगत में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की संख्या बहुत ही कम है। इस लिस्ट में भारत के युवराज सिंह (Yuvraj Singh) बनाम इंग्लैंड, 2007 और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड बनाम श्रीलंका, 2021 जैसे महान खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

अब नेपाल के कुशल भुर्तेल भी इस बेहद खास और एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि नेपाल के ही दीपेंद्र सिंह ऐरी भी साल 2024 में कतर के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगा चुके हैं।

इसके साथ ही नेपाल दुनिया का इकलौता ऐसा देश बन गया है, जिसके दो अलग-अलग बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया है।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने जब यह रिकॉर्ड बनाया था, तब पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। आज कुशल भुर्तेल ने भी उसी आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह कारनामा दोहराया है और नेपाल क्रिकेट का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है।

Tagged:

yuvraj singh Kushal Bhurtel Asian Games Qualifier
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

युवराज सिंह

रवि शास्त्री
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com