5 ऐसे भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने IPL, चैंपियंस लीग T20 और T20 विश्व कप तीनो किया अपने नाम
Table of Contents
आईपीएल (IPL) को स्थगित किया जा चुका है. जिसमे रिकॉर्ड बनते और टूटते ही रहते हैं. वैसे अगर इसे रोका ना गया होता कुछ और रिकॉर्ड बन चुके होते. वैसे आज बात उन खिलाड़ियों की करेंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा ट्रॉफियों को अपने नाम किया है. वैसे तो दुनिया भर में बहुत से खिलाड़ी होंगे, लेकिन आज हम सिर्फ भारतीय खिलाडियों पर ही ध्यान केन्द्रित करेंगे. क्योंकि हमारे पास दुनिया का इकलौता ऐसा कप्तान है जिसने सभी आईसीसी के ख़िताब अपने नाम किए हैं. इसके साथ ही उन खिलाड़ियों के बारे में भी जानेंगे जिनके नाम आईपीएल, चैम्पियंस लीग टी20 और टी20 विश्व कप भी अपने नाम किए हैं.
ये भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं ऐसा कारनामा
5. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/harbhajan-singh.jpg)
टर्बनेटर और भज्जी उपनामों से प्रसिद्ध भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह उन सौभाग्यशाली भारतीय खिलाडियों में से हैं, जिनके नाम टी20 विश्वकप, चैम्पियन लीग टी20 और आईपीएल (IPL) ख़िताब अपने नाम करने का रिकॉर्ड है. जी हां आपको बता दें कि हरभजन सिंह 2007 में पहला ही टी20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.
यही नहीं 2011 में जब मुंबई इंडियंस ने चैम्पियंस लीग टी20 जीता था तब भी वो मुंबई के कप्तान थे. यही नहीं मुंबई ने जब 2013, 2015 और 2017 में IPL ख़िताब अपने नाम किया तब भी वो मुंबई की टीम का हिस्सा थे. आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने जब 2018 में अपना तीसरा ख़िताब जीता तब हरभजन उनके मुख्य खिलाड़ियों में से एक थे.
4. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/DK7.jpg)
कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी उन भारतीय खिलाडियों में से एक हैं जो टी20 विश्व कप, IPL और चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. जी हां जब भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में 2007 का टी20 विश्वकप जीता था तब कार्तिक भी उस टीम का हिस्सा थे.
यही नहीं मुंबई इंडियंस ने 2013 में टी20 की चैम्पियंस लीग और आईपीएल का खिताब अपने नाम किया तब भी दिनेश कार्तिक ने टीम में अपना खूंटा गाड़ा हुआ था. यही नहीं चैम्पियंस लीग के फाइनल मैच में दिनेश के बल्ले से 5 गेंदों में ही 15 रन निकले थे.
3. जोगिन्दर शर्मा (Joginder Sharma)
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/Joginder-Sharma-CSK-IPL.jpg)
आपको 2007 टी20 क्रिकेट विश्व कप के निर्णायक मैच का निर्णायक ओवर याद है. जब गेंद थी जोगिन्दर शर्मा के हाथ में और सामने थे पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद मिस्बाह उल हक़. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान बहुत ही आसानी से मैच जीत जाएगा. लेकिन, आखिरी गेंद पर मध्यम गति के तेज गेंदबाज जोगिन्दर शर्मा ने मिस्बाह को वह शॉट मारने के लिए मजबूर कर दिया, जिसकी मदद से भारत चैम्पियन बन सका. आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 में जब IPL और चैम्पियंस लीग अपने नाम की तब भी जोगिन्दर धोनी की ही टीम का हिस्सा थे.
2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/rohit-sharma-1.jpg)
भारतीय क्रिकेट का वह सुनहरा नाम जिसने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, रोहित ने भी इन तीनों ख़िताब पर अपना कब्जा जमाया है. जी हां हम बात कर रहे हैं सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले कप्तान और खिलाड़ी की. रोहित शर्मा ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए हैट्रिक ली थी. यही नहीं उस साल डेक्कन ने IPL भी जीत लिया था. इसके बाद रोहित हिस्सा बने मुंबई इंडियंस का.
जिसमें आने के बाद तो उन्होंने तहलका ही मचा दिया. 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को पांच बार ख़िताब दिला कर कुल छह आईपीएल ख़िताब अपने नाम करने वाले रोहित शर्मा 2007 में टी20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. यही नहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 में चैम्पियंस लीग टी20 का भी ख़िताब अपने नाम किया था.
1. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/msd-2-1.jpg)
अब बात उस भारतीय खिलाड़ी की, जो जहां से खड़ा हो जाए रिकॉर्ड बनने शुरू हो जाते हैं. जी हां हम बात कर रहे उस भारतीय कप्तान की बात जिसने आईसीसी की सभी ट्रॉफियों को अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चैम्पियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और 50 ओवर विश्व कप सभी ख़िताब अपने नाम किए हैं. धोनी ने 2007 का विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तानी की थी.
उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए धोनी ने टीम को 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल (IPL) का चैम्पियन बनाया. यही नहीं धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने 2010 में वारियर्स को 8 विकेट से और फिर 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स को भी 8 विकेट से ही मात देकर चैम्पियंस लीग टी20 का खिताब जीता था. आपको बता दें कि धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद 2011 में क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा किया था.