4 खिलाड़ी, जिनके लिए डरावने सपने जैसा गया IPL 2026, फिर भी नहीं होंगे रिलीज! टीम मालिक कायम रखेंगे भरोसा

Published - 12 May 2026, 04:20 PM | Updated - 12 May 2026, 04:23 PM

IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 कई खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा है. किसी का डूबता करियर बना है तो किसी को नई पहचान मिली है. लेकिन कुछ ऐसे बड़े नाम भी ऐसे है, जिनके लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. उम्मीदों के बोझ के तले यह खिलाड़ी टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं. ना यह बल्ले से कमाल दिखा पाए और ना ही गेंद से टीम को जीत दिला पाए.

इसके बावजूद फ्रेंचाइजिया इन्हें रिलीज करने के बिल्कुल मूड में नहीं है. यह सभी फ्लॉप खिलाड़ी अगले आईपीएल में भी अपनी पुरानी टीम के साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. चलिए तो जानते हैं कौन-कौन हैं यह प्लेयर्स ?

IPL 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन, फिर भी रिलीज नहीं होंगे यह 4 खिलाड़

1. रियान पराग

Riyan Parag

इस लिस्ट में पहला नाम रियान पराग का आता है. वह लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स के जुड़े हुए है. आईपीएल 2026 में वह बतौर कप्तान RR के लिए खेल रहे हैं. इस लिहाज से फ्रेंचाइजी को उनसे उम्मीदों और ज्यादा थी.

हालांकि, उनका प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा. रियान को कई मैचों में खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिला. इस दौरान वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे.

IPL 2026 में रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 10 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 23.00 की औसत और 143.75 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक के साथ 16 चौके और 12 छक्के निकले.

लेकिन रियान से जिस तरह की परफॉर्मेस की उम्मीद थी वह उसपर खरे नहीं उतरे. इसके बावजूद आरआर मैनेजमेंट उन्हें अगले सीजन में भी रिलीज नहीं करेगा.

2. हार्दिक पांड्या

दूसरा बड़ा नाम हार्दिक पांड्या का है. अपनी कप्तानी और ऑलराउंडर की क्षमता के लिए जाने वाले हार्दिक के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने सा रहा है. वह मुंबई इंडियंस के लिए ना तो रन बना सके और ना ही विकेट लेने में कामयाब रहे. साथ ही उनकी कप्तानी में भी वो बात नहीं दिखाई दी, जिसके लिए पांड्या मशहूर है.

इस सीजन हार्दिक ने दो मैचों से बाहर भी रहे. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 8 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 20.86 की एवरेज और 136.45 के स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए. इस पूरे सीजन में उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक देखने को नहीं मिला.

हालांकि, हार्दिक के अनुभव, लीडरशिप क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करने का रिस्क नहीं लेना चाहेगी. जिस कारण वह अगले सीजन भी MI के साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

3. ऋषभ पंत

लिस्ट में चौथा नाम ऋषभ पंत का है. चोट के बाद पंत से काफी उम्मीदें थी. लेकिन कमबैक के दो बाद भी वह आउट ऑफ फॉर्म हैं. उनकी कैप्टेंसी के साथ बल्लेबाजी में भी बिल्कुल फ्लॉप रही. हालांकि, कई मौकों पर उनका बल्ला चला. लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे.

उन्होंने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए 11 मैच खेले हैं. इन पारियों में पंत ने 27.8 की औसत और 138.67 के मामूली स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 फिफ्टी के साथ 25 चौके और 9 छक्के भी आए.

27 करोड़ का हाई प्राइस टैग और टीम के लिए खराब कैप्टेंसी के बावजूद LSG ऋषभ पंत को बाहर नहीं करेगी. फ्रेंचाइजी उन्हें अगले सीजन में एक और मौदा दे सकती है.

Hardik Pandya और MI में बढ़ी अंदरूनी खींचतान! अब हार्दिक की छुट्टी या फिर नीता अंबानी मानेगी उनकी ये ख़ास शर्त

4. जैकब बेथल

लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम RCB के युवा खिलाड़ी जैकब बेथल का नाम है. उन्होंने वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट जगत में काफी वाहवाही लूटी थी. लेकिन IPL 2026 में उनका बल्ला खास नहीं चला है.

हालांकि, उन्हें इस सीजन में सीमित मौके मिले. जिस कारण वह आईपीएल 2026 में खास प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे. फिर भी उनके टैलेंट को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू उन्हें अगले सीजन भी रिलीज नहीं करना चाहेगी.

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी ने IPL 2026 में आरसीबी के लिए 5 मुकाबले खेले हैं. इन इनिंग मं उन्होंने 14.00 की ऐवरेज और 120.69 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 70 रन बनाए हैं. साथ ही गेंद को 8 बार चौके और 6 बार सिक्स में बदला.

जिस बात का डर था वहीं हुआ! Axar Patel को 440 वोल्ट का झटका, भगवान करें किसी के साथ ना हो ऐसा

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026

5 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com