4 बड़े कारण, क्यों पाटीदार-सैमसन को नजरअंदाज कर Shreyas Iyer को बनाया गया टीम इंडिया का टी20 कप्तान

Published - 04 Jun 2026, 04:01 PM | Updated - 04 Jun 2026, 04:02 PM

Shreyas Iyer

भारतीय टीम में बदलाव का दौर जारी है, इसी बीच श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस फैसले को लेकर क्रिकेट गलियारों में कई तरह की बातें चल रही हैं, खासकर रजत पाटीदार और संजू सैमसन को कप्तान न बनाए जाने पर मुद्दा और गरमा गया है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर पाटीदार और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को छोड़कर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ही क्यों कप्तान बनाया गया है?

क्या है इसके पीछे की वजह और आखिर क्यों मुख्य कोच गौतम गंभीर की पसंद को नजरअंदाज किया गया? आइए जानते हैं वे 4 बड़े कारण, जिनकी वजह से श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है।

1. Shreyas Iyer का कप्तानी अनुभव

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान बनाए जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका अनुभव रहा है। श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ आईपीएल में शानदार कप्तानी की है, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई की टीम को लीड किया है। श्रेयस ने मुंबई को साल 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाई थी, जिसमें टीम का जीत प्रतिशत 88% था। श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी काबिलियत यह रही है कि उन्होंने कप्तानी करते वक्त कभी भी इसका असर अपनी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ने दिया।

टीम इंडिया के बाद मुंबई इंडियंस के भी कप्तान बनेंगे Shreyas Iyer! हार्दिक पांड्या के साथ हो सकता है ट्रेड

2. दबाव में टीम को संभालना श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी खासियत

अक्सर हम क्रिकेट मैचों में देखते हैं कि जब आखिरी ओवरों में कम रन बचे हों या फिर टीम के विकेट लगातार गिर रहे हों, तो कप्तान प्रेशर (दबाव) को झेल नहीं पाते और अपने प्लान से भटक जाते हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के मामले में यह बिल्कुल फिट नहीं बैठता।

उन्होंने अपनी कप्तानी में कई बार टीमों को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। दिल्ली कैपिटल्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के फाइनल और खिताब तक पहुंचाने में श्रेयस अय्यर का बड़ा हाथ रहा है। ऐसे में उन्हें कप्तान नियुक्त करने के फैसले पर चयनकर्ताओं को पूरा भरोसा है।

Ruturaj Gaikwad की चमकी किस्मत, अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में करेंगे एंट्री! कोहली को कर सकते रिप्लेस

3. टीम के भविष्य के प्लान में फिट बैठेंगे श्रेयस

भारतीय टीम आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण सीरीज और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने वाली है, जिसमें एशियन गेम्स से लेकर इंग्लैंड दौरा भी शामिल है। इसे लेकर टीम इंडिया अपने एक खास प्लान पर चलने का इरादा बना रही है। इस दूरगामी प्लान को अंजाम देने के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बीसीसीआई के लिए सबसे मजबूत दावेदार थे, जिस वजह से उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अगर हम बात करें सूर्यकुमार यादव की, तो उन्होंने टीम को लीड तो अच्छा किया, लेकिन अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से कहीं न कहीं चयनकर्ताओं को निराश किया। उनका यह खराब फॉर्म आईपीएल 2026 में भी लगातार जारी रहा, जिसकी वजह से आखिरकार उन्हें कप्तानी से मुक्त कर दिया गया।

4. खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाना

अगर किसी खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाने की बात करें, तो इस रेस में महेंद्र सिंह धोनी से आगे कोई भी नहीं निकल सकता। हालांकि, आज के दौर में अगर देखा जाए, तो श्रेयस अय्यर भी इस कला में माहिर साबित हुए हैं।

उन्होंने कई टीमों के लिए कप्तानी करते हुए युवा खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकलवाने का काम किया है, जिसकी वजह से उनकी टीमें लगातार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं या जीत दर्ज की है। आगे चलकर इसका बड़ा फायदा भारतीय टी20 टीम को भी मिल सकता है। सबसे पहले इसका असर आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 सीरीज में देखने को मिल सकता है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चेन्नई सुपर किंग्स

आरसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com