3 बड़े कारण क्यों टीम इंडिया हुई 6-0 का शिकार, जानें लगातार 2 सीरीज क्लीन स्वीप की बड़ी वजह

Published - 12 Jul 2026, 09:36 AM | Updated - 12 Jul 2026, 10:19 AM

Team India 3

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. आयरलैंड दौरे पर धूल चाटने के बाद भारत का इंग्लैंड के खिलाफ भी सूपड़ा साफ हो गया है. शनिवार को साउथएम्प्टेन में खेले गए पाचंवें टी20 मुकाबलें में भी भारतीय खिलाड़ियों की गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग घटिया दर्जे की रही, जिसकी झलक पूरी सीरीज के दौरान देखने को मिली.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में यह टीम इंडिया की लगातार छठी हार हैं. ऐसे में भारतीय फैंस के मन सवाल उठने लगे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन टीम का कुछ ही महीनों में इतना बुरा हाल क्यों हो गया है. आइए नजर डालते हैं उन वजहों पर, जिनके चलते भारतीय टीम (Team India) की ऐसी हालत हुई है....

3 बड़े कारण क्यों Team India हुई 6-0 का शिकार

सलामी जोड़ी का फ्लॉप होना

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय टीम (Team India) की सलामी जोड़ी लगातार फ्लॉप हो रही है. टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को आजमाया, लेकिन कोई भी संयोजन टीम को शानदार और तेज नहीं दिला पाया. पिछले 6 मुकाबलों में भारत का ओपनिंग पेयर एक बार ही 50 रनों की साझेदारी कर सका है. ऐसे में लगातार जल्दी शुरूआती विकेट गिरने का दबाव मिडिल ऑर्डर पर साफ नजर आया, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा.

ब्रुक-बटलर की जोड़ी ने उधेड़ी भारतीय गेंदबाजों की बखिया, ईशान-तिलक की फिफ्टी पर फिरा पानी, इंग्लैंड ने 56 रन से जीता मैच

स्पिनर्स पर निर्भरता

हाल ही में कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर स्पिन गेंदबाजों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा जताते नजर आए हैं. स्पिन डिपार्टमेंट के लगातार फेल होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने स्पिनर्स का रूख किया और अपनी रणनीत में कोई बदलाव नहीं किया. इसका नतीजा यह हुआ कि स्पिनर्स टीम के लिए महंगे साबित और भारत की हार का कारण बने. इंग्लैंड दौरे पर रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने भी जमकर रन लुटाए औह बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे.

टीम में जरुरत से ज्यादा बदलाव

पिछले छह मुकाबलों में भारतीय टीम प्रबंधंन लगातार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करता नजर आया है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को स्थिरता नहीं मिल सकी. हर मैच के बाद टीम संयोजन बदलने का असर प्लेयर्स के आत्मविश्वास पर साफतौर पर देखने को मिला. टीम में अपनी जगह कायम रखने के लिए गेंदबाज और बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके, जिसका असर सीधा टीम के प्रदर्शन पर पड़ा.

वैभव सूर्यवंशी पर गिरी गाज, लगातार खराब प्रदर्शन के बाद Team India की Playing XI से हुए बाहर, सामने आई वजह

Tagged:

team india Ind vs Eng IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com