3 पूर्व दिग्गज जो बन सकते हैं भारत के अगले मुख्य चयनकर्ता, यही चल रहे रेस में आगे

Published - 19 Sep 2026, 11:57 AM | Updated - 19 Sep 2026, 12:54 PM

Ajit Agarkar

भारतीय चयनकर्ता (Chief Selector) अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल खत्म होने के साथ अब टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है. उनके बाद सिलेक्शन कमिटी की कमान कौन संभालेगा, इसके लिए कई नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. इस बीच तीन दिग्गज खिलाड़ियों अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के बाद मुख्य चयनकर्ता की भूमिका के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कौन है ये 3 दिग्गज, जो भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर (Chief Selector) बनने की रेस में सबसे आगे हैं....

3 पूर्व दिग्गज जो बन सकते हैं भारत के अगले Chief Selector

पार्थिव पटेल

पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल को टीम इंडिया का अगला चीफ सिलेक्टर बनने की रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए टैलेंट स्काउट और अन्य टी20 फ्रेंचाइजी में कोच के रूप में काम कर चुके इस दिग्गज के पास काफी अनुभव है, जो चयनकर्ता (Chief Selector) भूमिका के लिए मददगार साबित हो सकता है. खासकर युवा और उभरती हुई प्रतिभाओं की पहचान करने के मामले में पार्थिव पटेल टीम के लिए उपयोगी हो सकते हैं.

संन्यास का ऐलान कर सकता है ये बूढ़ा भारतीय खिलाड़ी, एशियन गेम्स हो सकता इसका अंतिम

प्रज्ञान ओझा

प्रज्ञान ओझा का नाम भी इस सूची में शामिल है. पूर्व भारतीय इस स्पिनर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अनुभव है. वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसके अलावा संन्यास लेने के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) के अध्यक्ष के तौर भी काम किया और क्रिकेट से जुड़े रहे. लिहाजा, प्रज्ञान ओझा के पास न केवल क्रिकेट की गहरी समझ, बल्कि खिलाड़ियों और घरेलू क्रिकेट के सिस्टम की जानकारी भी है. यही वजह है कि वह अजीत अगरकर के बाद टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) बनने के दावेदार हैं।

वीवीएस लक्ष्मण

Chief Selector: VVS Laxman 1

इस सूची का आखिरी नाम बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का है. खबरों की माने तो टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) बनने के लिए वह भारतीय बोर्ड की पहली पसंद हैं। बीते कुछ समय में ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आईं है, जिसमें दावा किया गया है कि वह अजीत अगरकर के उत्तराधिकारी बन सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई भी जानकारी नहीं मिली है.

फिन एलन ने अभिषेक नहीं इस भारतीय को बताया टी20 क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज

Tagged:

Ajit Agarkar VVS Lakshman Parthiv Patel PRAGYAN OJHA
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com