2028 ओलम्पिक के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाले 12 खिलाड़ी
Table of Contents
Team India: 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के साथ ही भारतीय टीम (Team India) की संभावित 15 सदस्यीय स्क्वॉड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले करीब 12 खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है।
भारतीय टीम (Team India) की नजर इस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर होगी और इसी को ध्यान में रखते हुए टीम का संभावित स्क्वॉड भी सामने आ चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाले 12 खिलाड़ियों को मिला मौका!
इस समय भारतीय टीम (Team India) टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने में व्यस्त है और 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। इसी बीच 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए संभावित टीम इंडिया को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ओलंपिक के लिए बनने वाली टीम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले 12 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इन खिलाड़ियों में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा शामिल हैं।
हार्दिक पंड्या हो सकते हैं कप्तान
2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसके लिए भारतीय टीम (Team India) की संभावित कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स और संभावित टीम संयोजन को देखते हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया की कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
हार्दिक पंड्या लंबे समय से भारत (Team India) के सीमित ओवरों के अहम खिलाड़ी रहे हैं और कई मौकों पर टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी आक्रामक कप्तानी शैली और बड़े मैचों का अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं।
ऐसे में अगर 2028 ओलंपिक के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वॉड तैयार होता है, तो हार्दिक पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जबकि टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिलने की संभावना है।
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी
लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 जुलाई से शुरू होगी, जबकि मेडल मैच 20 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे। हाल ही में आयोजकों ने LA 2028 ओलंपिक गेम्स का प्रतियोगिता शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
ओलंपिक इतिहास में क्रिकेट आखिरी बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने हिस्सा लिया था। उस मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड मेडल जीता था।
अब 128 साल बाद क्रिकेट आधुनिक टी20 फॉर्मेट में वापसी करेगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे और गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबले होंगे।
2028 ओलम्पिक के लिए संभावित 15 सदस्यीय Team India इस प्रकार हैं :
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह , तिलक वर्मा , हर्षित राणा , यशस्वी जायसवाल , जितेश शर्मा
ये भी पढ़े : ICC ने जारी की अपडेट टी20I रैंकिंग, संजू ने 25 स्थान की लगाई छलांग, टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी
Disclaimer: 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Tagged:
team india cricket news T20 World Cup 2026 LA Olympics 2028