Spencer Johnson Biography (Feb 2026): स्पेंसर जॉनसन का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Spencer Johnson

स्पेंसर जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज

स्पेंसर जॉनसन का जीवन परिचय (Spencer Johnson Biography In Hindi):

स्पेंसर जॉनसन एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, जो अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज हैं. जॉनसन घरेलू स्तर पर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए और आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने 12 अक्टूबर 2017 को विक्टोरिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया. जॉनसन ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की और अपनी स्विंग गेंदबाजी कौशल से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाई.

स्पेंसर जॉनसन का जन्म और परिवार (Spencer Johnson Birth and Family):

स्पेंसर जॉनसन का जन्म 16 दिसंबर 1995 को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था. उनका पूरा नाम स्पेंसर हेनरी जॉनसन है. उनके पिता का नाम ग्रेग जॉनसन है, जो एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई रग्बी खिलाड़ी हैं. उनकी मां का नाम तानिया जॉनसन है. स्पेंसर के दो भाई भी हैं, जिनका नाम ओलिवर जॉनसन और आईजैक़ जॉनसन है. स्पेंसर जॉनसन अगस्त 2024 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सारा पेथरिक के साथ सगाई कर ली.

स्पेंसर जॉनसन बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Spencer Johnson Biography and Family Details):

स्पेंसर जॉनसन का पूरा नाम

स्पेंसर हेनरी जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन का उपनाम

स्पेंस

स्पेंसर जॉनसन का डेट ऑफ बर्थ

16 दिसंबर 1995

स्पेंसर जॉनसन का जन्म स्थान

एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया

स्पेंसर जॉनसन की उम्र

30 साल

स्पेंसर जॉनसन की भूमिका

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

स्पेंसर जॉनसन की जर्सी नंबर

#45

स्पेंसर जॉनसन के पिता का नाम

ग्रेग जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन की माता का नाम

तानिया जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन के भाई का नाम

ओलिवर जॉनसन और आईजैक़ जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन की बहन का नाम

ज्ञात नहीं

स्पेंसर जॉनसन की वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

स्पेंसर जॉनसन की मंगेतर का नाम

सारा पेथरिक

स्पेंसर जॉनसन का लुक (Spencer Johnson’s Looks):

रंग

गोरा

आखों का रंग

नीला

बालों का रंग

भूरा

लंबाई

6 फुट 4 इंच

वजन

70 किलोग्राम

स्पेंसर जॉनसन की शिक्षा (Spencer Johnson Education):

स्पेंसर जॉनसन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त की. बाद में, उन्होंने सेंट माइकल्स कॉलेज, एडिलेड से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की. पढ़ाई के साथ-साथ स्पेंसर ने क्रिकेट खेलना शुरू किया और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को प्राथमिकता दी.

स्पेंसर जॉनसन का घरेलू क्रिकेट करियर (Spencer Johnson Domestic Cricket Career):

स्पेंसर जॉनसन ने 2017-18 जेएलटी वन-डे कप में विक्टोरिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी. इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन 10 ओवर में 72 रन देकर एक विकेट लिया. उनकी टीम ने यह मुकाबला 11 रन से जीत लिया. हालांकि, अपने डेब्यू मैच में ही उनके पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण उन्हें लगभग तीन साल तक खेल से बाहर रहना पड़ा. इसके बाद जॉनसन ने जोरदार वापसी की और 11 जनवरी 2023 को बिग बैश लीग (BBL) 2022-23 में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ ब्रिस्बेन हीट के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. वह अपने पहले मैच में किफायती रहे, लेकिन विकेट नहीं ले पाए.

2023-24 बीबीएल सीजन में उन्होंने फाइनल जीतने में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. जॉनसन ने शेफील्ड शील्ड 2022-23 सीजन में विक्टोरिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. उन्होंने अपने डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए. इस तरह उन्होंने प्रथम श्रेणी डेब्यू पर अपना पहला पांच विकेट हॉल दर्ज किया. अपने अगले मैच में, उन्होंने क्वींसलैंड के खिलाफ 7/47 का आंकड़ा दर्ज किया.

10 अगस्त 2023 को उन्होंने इंग्लैंड की प्रतियोगिता "द हंड्रेड" में ओवल इनविंसिबल्स टीम के लिए डेब्यू किया. इस मैच में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ उन्होंने 20 गेंदों में केवल 3 रन देकर 1 विकेट लिया और अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. घरेलू स्तर पर उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाई.

स्पेंसर जॉनसन का आईपीएल करियर (Spencer Johnson IPL Career):

विभिन्न फ्रैंचाइजी लीगों में अपने शानदार प्रदर्शन से स्पेंसर जॉनसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कड़ी बोली लगी और अंततः गुजरात टाइटन्स ने स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ रुपये में खरीदा. हालांकि, जॉनसन अपनी बड़ी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए. जॉनसन ने 24 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और दो ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 2024 के सीजन में उन्होंने कुल पांच मैच खेले और 9.44 के इकोनॉमी रेट से 4 विकेट अपने नाम किए.

स्पेंसर जॉनसन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Spencer Johnson International Cricket Career):

मार्च 2023 में, स्पेंसर जॉनसन को 2023 एशेज सीरीज से पहले न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया. इस दौरे का पहला मैच लिंकन में खेलते हुए, उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लेकर 53 रन दिए और शानदार प्रदर्शन किया. अगस्त 2023 में, जॉनसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14-सदस्यीय टीम में चुना गया. जॉनसन ने 30 अगस्त 2023 को श्रृंखला के पहले मैच में अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3.3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए.

इसके बाद, जॉनसन ने 24 सितंबर 2023 को इंदौर में भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. हालांकि, अपने पहले वनडे मैच में वह गेंद से महंगे रहे और कोई विकेट नहीं ले सके. 2024 में, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया. इस श्रृंखला के दूसरे मैच में, उन्होंने 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

स्पेंसर जॉनसन का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Spencer Johnson International Debut):

  • टेस्ट – अभी नहीं
  • वनडे – 24 सितंबर 2023 को भारत के खिलाफ, इंदौर में
  • टी20I – 30 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, डरबन में
  • आईपीएल – 24 मार्च 2024 को मुंम्बई इंडियंस के खिलाफ, अहमदाबाद में

स्पेंसर जॉनसन का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Spencer Johnson Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूप

कुल मैच

पारी

गेंद

कुल रन

विकेट

औसत

इकोनॉमी रेट

सर्वश्रेष्ठ

वनडे (ODI)

5

5

240

236

4

59.00

5.90

2/44

टी20I (T20I)

8

8

160

239

14

17.07

8.96

5/26

आईपीएल (IPL)

9

9

164

284

5

56.80

10.39

2/25

बैटिंग–

प्रारूप

कुल मैच

पारी

कुल रन

उच्चतम स्कोर

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौका

छक्का

वनडे (ODI)

5

3

12

12*

12.00

85.71

0

0

2

0

टी20I (T20I)

8

1

0

0

0

0

0

0

0

0

आईपीएल (IPL)

9

5

8

5*

0.0

72.72

0

0

1

0

स्पेंसर जॉनसन के रिकॉर्ड्स (Spencer Johnson Records List):

  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जॉनसन ने विक्टोरिया के खिलाफ अपने डेब्यू में 6/87 के आंकड़े हासिल किए.
  • बिग बैश लीग फाइनल में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े (बीबीएल 2023-24 में 4/26).
  • आईपीएल 2024 में, गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा. वह उस सीजन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक रहे.

स्पेंसर जॉनसन को प्राप्त अवॉर्ड (Spencer Johnson Awards):

साल

पुरस्कार

2024

बीग बैश लीग 2024 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

स्पेंसर जॉनसन की गर्लफ्रेंड (Spencer Johnson Girlfriend):

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने 28 अगस्त 2024 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सारा पैट्रिक से सगाई की और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. जॉनसन ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके अपने फैंस को इसकी जानकारी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा पैट्रिक ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री हासिल की है. वह फिलहाल एडिलेड में आर्किटेक्चर डिजाइन फर्म विलियम्स बर्टन लियोपार्ड से जुड़ी हुई हैं.

स्पेंसर जॉनसन की नेटवर्थ (Spencer Johnson Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेंसर जॉनसन की अनुमानित नेटवर्थ लगभग $2 मिलियन (करीब 16 करोड़ भारतीय रुपये) है. उनकी आय का प्रमुख स्रोत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिलने वाली सैलरी, घरेलू क्रिकेट मैच, बिग बैश लीग (BBL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) है. वह बीबीएल में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2024 में, गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके अलावा, जॉनसन ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं. वह अपने परिवार के साथ एडिलेड में एक आलीशान घर में रहते हैं.

  • कुल नेटवर्थ – लगभग $2 मिलियन (करीब 16 करोड़ भारतीय रुपये)
  • आईपीएल – अनसोल्ड रहें है

स्पेंसर जॉनसन के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Spencer Johnson):

  • स्पेंसर जॉनसन का जन्म 16 दिसंबर 1995 को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था. उनका पूरा नाम स्पेंसर हेनरी जॉनसन है.
  • जॉनसन ने 2017-18 जेएलटी वन-डे कप में विक्टोरिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी.
  • जॉनसन को अपने करियर की शुरुआत में चोटों का सामना करना पड़ा और अपने डेब्यू मैच में ही उनके पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण उन्हें लगभग तीन साल तक खेल से बाहर रहे.
  • अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्यू में जॉनसन ने विक्टोरिया के खिलाफ 6/87 का प्रदर्शन किया और अगले मैच में क्वींसलैंड के खिलाफ 7/47 के आंकड़े से इसे और बेहतर किया.
  • आईपीएल 2024 में, गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह उस सीजन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में शामिल रहे.
  • इंग्लैंड की द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 20 गेंदों पर केवल 3 रन देकर 1 विकेट लिया.
  • अगस्त 2023 में, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में जॉनसन ने 2 विकेट लेकर 33 रन दिए और ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
  • जॉनसन ने 24 सितंबर 2023 को इंदौर में भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया.
  • क्रिकेट के अलावा, जॉनसन को अन्य खेलों जैसे फुटबॉल और रग्बी देखने का भी शौक है.

स्पेंसर जॉनसन की पिछली 10 पारियां (Spencer Johnson’s last 10 Innings):

मैच

रन

विकेट

प्रारूप

तारीख

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

0/46

टी20

8 अप्रैल 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

1*

0/14

टी20

31 मार्च 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

1/42

टी20

26 मार्च 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

1*

0/31

टी20

22 मार्च 2025

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफ़गानिस्तान

2/49

एकदिवसीय

28 फरवरी 2025

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

0/54

एकदिवसीय

22 फरवरी 2025

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

0

2/44

एकदिवसीय

12 फरवरी 2025

हीट बनाम रेनेगेड्स

-

2/41

टी20

18 जनवरी 2025

हीट बनाम हरिकेन्स

-

3/26

टी20

16 जनवरी 2025

हीट बनाम स्ट्राइकर्स

27

0/45

टी20

11 जनवरी 2025

हमें आशा है कि आपको स्पेंसर जॉनसन का जीवन परिचय (Spencer Johnson Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
5 3 12 14 2 12 12 85.71 0 0 2 0
8 1 0 1 0 0 0 0 0 0 0
71 24 90 78 13 27 8.18 115.38 0 0 13 3
13 8 40 44 3 12 8 90.9 0 0 6 1
6 7 27 65 2 17 5.4 41.53 0 0 5 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
5 5 236 40 4 59 5.9 2/44 0
8 8 239 26.4 14 17.07 8.96 5/26 1
71 71 1950 245.3 85 22.94 7.94 5/26 1
13 13 610 109.3 14 43.57 5.57 4/46 0
6 11 714 198.1 26 27.46 3.6 9/83 2
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

स्पेंसर जॉनसन खबरें

स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) से सम्बंधित प्रश्न

स्पेंसर जॉनसन का जन्म 20 नवंबर 1996 को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड, साउथ ऑस्ट्रेलिया में हुआ था.

जॉनसन ने अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20आई) क्रिकेट में डेब्यू किया और 24 सितंबर 2023 को इंदौर में भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया.

स्पेंसर जॉनसन को 2026 आईपीएल ऑक्शन में कोई भी खरीददार नहीं मिला.

जॉनसन ने 2022-23 बीबीएल सीजन में ब्रिस्बेन हीट के लिए डेब्यू किया और डेथ ओवरों में एक गेंदबाज के रूप में पहचान बनाई.

स्पेंसर जॉनसन ने 28 अगस्त 2024 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सारा पैट्रिक से सगाई की. जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं.
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com