Rahul Chahar Biography (March 2026): राहुल चाहर का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

Rahul Chahar

राहुल चाहर

भारत
भारत | गेंदबाज

राहुल चाहर का जीवन परिचय (Rahul Chahar Biography In Hindi):

राहुल चाहर एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के लेगब्रेक गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. राहुल चाहर को आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चचरे भाई हैं.

राहुल चाहर का जन्म और परिवार (Rahul Chahar Birth and Family):

Rahul Chahar Family Rahul Chahar Family

राहुल चाहर का जन्म 4 अगस्त 1999 को भरतपुर, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता का नाम देशराज चाहर है और उनकी मां उषा चाहर है. वह भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के चचेरे भाई हैं और उनकी एक चचेरी बहन मालती चाहर, एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं. अपने भाई से प्रेरित होकर राहुल चाहर ने भी क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया. मार्च 2022 में, राहुल चाहर ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड इशानी जौहर शादी की.

राहुल चाहर बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Rahul Chahar Biography and Family Details):

राहुल चाहर का पूरा नाम राहुल देशराज चाहर
राहुल चाहर का उपनाम शेरी
राहुल चाहर का डेट ऑफ बर्थ 04 अगस्त 1999
राहुल चाहर का जन्म स्थान भरतपुर, राजस्थान, भारत
राहुल चाहर की उम्र 26 साल
राहुल चाहर की भूमिका लेगब्रेक गेंदबाज
राहुल चाहर के पिता का नाम देशराज चाहर
राहुल चाहर की माता का नाम उषा चाहर
राहुल चाहर के भाई का नाम दीपक चाहर
राहुल चाहर की बहन का नाम मालती चाहर
राहुल चाहर की वैवाहिक स्थिति विवाहित
राहुल चाहर की पत्नी का नाम इशानी जौहर

राहुल चाहर का लुक (Rahul Chahar Looks):

रंग गोरा
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 9 इंच
वजन 65 किलोग्राम

राहुल चाहर की शिक्षा (Rahul Chahar Education):

राहुल चाहर की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के एक सरकारी स्कूल से प्राप्त की. राहुल पढ़ाई में काफी होनहार थे, लेकिन क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी.

राहुल चाहर का शुरुआती करियर (Rahul Chahar Early Career):

Rahul Chahar Rahul Chahar

राहुल चाहर ने सिर्फ 8 साल की उम्र में अपने चचेरे भाई दीपक चाहर से प्रेरित होकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था. उनके चाचा लोकेंद्र सिंह चाहर ने उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दी. राहुल और दीपक चाहर एक साथ प्रैक्टिस करते थे. शुरू में, राहुल भी दीपक चाहर की तरह तेज गेंदबाज के रूप में अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने कोच की सलाह पर स्पिन गेंदबाजी करना शुरू किया.

राहुल चाहर का घरेलू क्रिकेट करियर (Rahul Chahar Domestic Cricket Career):

राहुल चाहर ने सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 5 नवंबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए. 25 फरवरी 2017 को उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ राजस्थान के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया. जहां उन्होंने 14 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया.

राहुल चाहर को बांग्लादेश में आयोजित ACC इमर्जिंग टीम्स कप 2017 में भारत की अंडर-23 टीम में चुना गया था. उन्होंने इंग्लैंड में अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 युवा वनडे मैचों में 15.2 की औसत से 10 विकेट हासिल किया. इसके बाद, राहुल ने अपने खेल में सुधार किया और 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में वह राजस्थान के लिए 9 मैचों में 20 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. अक्टूबर 2018 में, उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी की टीम में नामित किया गया था.

बता दें कि, राहुल चाहर ने अब तक 27 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3.70 के इकोनॉमी रेट से 101 विकेट लिए और 455 रन बनाए. जबकि 60 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 5.14 के इकोनॉमी रेट से 106 विकेट लिए और 319 रन बनाए हैं.

राहुल चाहर का आईपीएल करियर (Rahul Chahar IPL Career):

Rahul Chahar Rahul Chahar

राहुल चाहर को 2017 आईपीएल नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. राहुल ने 8 अप्रैल 2017 को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया. 2018 आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, उस सीजन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. राहुल चाहर 2021 सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे और दो सीजनों में कुल 28 विकेट लिए.

फिर 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में, राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा. 2022 सीजन में राहुल ने पंजाब के लिए 13 मैचों में 7.75 के इकोनॉमी रेट से 14 विकेट लिए. पंजाब फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2023 सीजन के लिए समान राशि में रिटेन किया. उस सीजन राहुल ने 14 मैचों में 8 विकेट चटकाए. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए भी बरकरार रखा. आईपीएल 2024 में राहुल चाहर ने 9 मैच खेले और 9 के इकोनॉमी रेट से 10 विकेट अपने नाम किए.

राहुल चाहर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Rahul Chahar International Cricket Career):

Rahul Chahar Rahul Chahar

जुलाई 2019 में, राहुल चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. राहुल चाहर ने 6 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने तीन ओवर में 37 रन देकर कार्लोस ब्रेथवेट के रूप में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया. जनवरी 2021 में, राहुल चाहर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया था.

इसके बाद, राहुल चाहर को जून 2021 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया. उन्होंने 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. मैच में उन्होंने पहले बल्ले से 25 गेंदों पर 13 रन बनाए और फिर गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिए. सितंबर 2021 में, चाहर को 2021 आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. हालांकि, वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसके बाद से राहुल चाहर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं.

राहुल चाहर का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Rahul Chahar Debut):

  • वनडे - 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो में
  • टी20I - 06 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ, गुयाना में
  • आईपीएल - 08 अप्रैल 2017 को पंजाब किंग्स के खिलाफ, हैदराबाद में

राहुल चाहर का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Rahul Chahar Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी गेंद कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
वनडे (ODI) 1 1 60 54 3 18.0 5.4 3/54
टी20(T20I) 6 6 132 167 7 23.86 7.59 3/15
आईपीएल (IPL) 79 78 1670 2150 75 28.66 7.72 4/27

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
वनडे (ODI) 1 1 13 13 13.0 52.0 0 0 0 0
टी20(T20I) 6 1 5 5 5.0 100.0 0 0 1 0
आईपीएल (IPL) 79 24 129 25* 8.06 104.03 0 0 13 5

राहुल चाहर के रिकॉर्ड (Rahul Chahar Record List):

दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर के नाम फिलहाल कोई रिकॉर्ड नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा.

राहुल चाहर की पत्नी (Rahul Chahar Wife):

Rahul Chahar's Wife Rahul Chahar's Wife

राहुल चाहर ने मार्च 2022 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड इशानी जोहर के साथ शादी रचाई. शादी से पहले दोनों काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और 2019 में सगाई कर ली. बता दें कि, राहुल चाहर की पत्नी इशानी जोहर एक फैशन डिजाइनर है. राहुल और इशानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

राहुल चाहर की नेटवर्थ (Rahul Chahar Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल चाहर के पास लगभग 20 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ है. उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट हैं और वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलकर काफी कमाई करते हैं. उन्हें आईपीएल में पंजाब किंग्स से सालाना 5.25 करोड़ रुपये की फीस मिलती है. इसके अलावा, वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए खूब पैसे कमाते हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसमें ऑडी और मर्सडीज जैसी महंगी कारे शामिल हैं. राहुल चाहर अपने परिवार के साथ भरतपुर में एक आलीशान घर में रहते हैं.

  • कुल नेटवर्थ - 20 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 5.20 करोड़ रुपये

राहुल चाहर के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Rahul Chahar):

  • भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर का जन्म 4 अगस्त 1999 को भरतपुर, राजस्थान में हुआ था.
  • 8 साल की उम्र में, राहुल चाहर ने अपने चचेरे भाई दीपक चाहर को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था.
  • उनके चाचा और दीपक के पितालोकेंद्र सिंह चाहर उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दी और क्रिकेट के सभी गुर सीखाये.
  • 16 साल की उम्र में, राहुल चाहर ने 5 नवंबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था.
  • वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के लिए नौ मैचों में 20 विकेट के साथ अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • फरवरी 2017 में, राहुल चाहर को 2017 आईपीएल के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 8 अप्रैल 2017 को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया.
  • आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद, राहुल चाहर को जुलाई 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में नामित किया गया.
  • राहुल ने 6 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और 3 ओवरों में 37 रन देकर कार्लोस ब्रेथवेट के रूप में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया.
  • 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में, राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था. तब से वह पंजाब किंग्स से जुड़े हैं.
  • मार्च 2022 में, राहुल चाहर ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड इशानी जौहर से शादी कर ली, जो कि एक फैशन डिजाइनर हैं.

राहुल चाहर की पिछली 10 पारियां (Rahul Chahar last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
राजस्थान बनाम मुंबई - 0/58 टी20 16 दिसंबर 2025
राजस्थान बनाम हैदराबाद 1 0/35 टी20 14 दिसंबर 2025
राजस्थान बनाम हरियाणा 20 1/17 टी20 12 दिसंबर 2025
राजस्थान बनाम दिल्ली - 0/25 टी20 06 दिसंबर 2025
राजस्थान बनाम सौराष्ट्र - 2/39 टी20 04 दिसंबर 2025
राजस्थान बनाम उत्तराखंड 2 1/29 टी20 02 दिसंबर 2025
राजस्थान बनाम कर्नाटक - 1/26 टी20 30 नवंबर 2025
राजस्थान बनाम त्रिपुरा - 1/37 टी20 28 नवंबर 2025
राजस्थान बनाम तमिलनाडु - 0/27 टी20 26 नवंबर 2025
राजस्थान बनाम हैदराबाद 10 3/96 & 0/20 प्रथम श्रेणी 08 नवंबर 2025

हमें आशा है कि आपको राहुल चाहर का जीवन परिचय (Rahul Chahar Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
1 1 13 25 0 13 13 52 0 0 0 0
6 1 5 5 0 5 5 100 0 0 1 0
141 51 264 249 23 25 9.42 106.02 0 0 23 9
60 41 319 415 10 48 10.29 76.86 0 0 13 15
27 30 455 740 4 84 17.5 61.48 0 1 46 15
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
1 1 54 10 3 18 5.4 3/54 0
6 6 167 22 7 23.85 7.59 3/15 0
141 140 3892 504.3 142 27.4 7.71 5/14 1
60 58 2517 489.2 106 23.74 5.14 5/24 4
27 46 2765 745.5 101 27.37 3.7 10/118 8
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

राहुल चाहर खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com