Mukesh Choudhary Biography (March 2026): मुकेश चौधरी का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक जाकारियां

Mukesh Choudhary

मुकेश चौधरी

भारत
भारत | गेंदबाज

मुकेश चौधरी का जीवन परिचय (Mukesh Choudhary Biography In Hindi):

मुकेश चौधरी, भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक हैं. वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. मुकेश ने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया. उन्हें 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में सीएसके ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.

मुकेश चौधरी का जन्म और परिवार (Mukesh Choudhary Birth and Family):

Mukesh Choudhary With MS Dhoni Mukesh Choudhary With MS Dhoni

भारतीय क्रिकेटर मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को भीलवाड़ा, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता का नाम गोपाल चौधरी है, जिनका गिट्टी बनाने का बिजनेस है और उनकी मां प्रेमबाई चौधरी, एक गृहणी है. उनका एक बड़ा भाई राजेश चौधरी है. मुकेश चौधरी को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने में उनके परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मुकेश चौधरी बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Mukesh Choudhary Biography and Family Details):

मुकेश चौधरी का पूरा नाम मुकेश चौधरी
मुकेश चौधरी का डेट ऑफ बर्थ 06 जुलाई 1996
मुकेश चौधरी का जन्म स्थान भीलवाड़ा, राजस्थान, भारत
मुकेश चौधरी की उम्र 29 साल
मुकेश चौधरी की भूमिका बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
मुकेश चौधरी के पिता का नाम गोपाल चौधरी
मुकेश चौधरी की माता का नाम प्रेमबाई चौधरी
मुकेश चौधरी का भाई का नाम राजेश चौधरी
मुकेश चौधरी की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

मुकेश चौधरी का लुक (Mukesh Choudhary Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 9 इंच
वजन 65 किलोग्राम

मुकेश चौधरी की शिक्षा (Mukesh Choudhary Education):

मुकेश चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुणे के एक निजी स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने मराठवाड़ा मित्रमंडल कॉमर्स कॉलेज, पुणे से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग ली.

मुकेश चौधरी का घरेलू क्रिकेट करियर (Mukesh Choudhary Domestic Cricket Career):

Mukesh Choudhary Mukesh Choudhary

मुकेश चौधरी ने 2017 में महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था. उन्होंने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था. अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया. इसके बाद, उन्होंने 7 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और एक विकेट लिया. 8 नवंबर 2019 को मुकेश ने 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया. मैच में उन्होंने तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए. बता दें कि, मुकेश ने अब तक 21 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3.46 के इकोनॉमी रेट से 75 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

मुकेश चौधरी का आईपीएल करियर (Mukesh Choudhary IPL Career):

Mukesh Choudhary Mukesh Choudhary

मुकेश चौधरी को 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया. उस सीजन में उन्होंने 13 मैच खेले और 9.32 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट चटकाए. सीएसके ने उन्हें 2023 सीजन के लिए रिटेन किया, लेकिन चोट की वजह से वह पूरे सीजन बाहर रहे. हालांकि, चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए बरकरार रखा, लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. बता दें कि, मुकेश चौधरी ने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 9.70 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट हासिल कर चुके हैं.

मुकेश चौधरी का डेब्यू (Mukesh Choudhary Debut):

  • प्रथम श्रेणी - 09-12 नवंबर 2017 को रेलवे के खिलाफ, पुणे में
  • लिस्ट ए - 07 अक्टूबर 2019 को ओडिशा के खिलाफ, बड़ौदा में
  • टी20 - 08 नवंबर 2019 को रेलवे के खिलाफ, चंडीगढ़ में
  • आईपीएल - 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, मुंबई में

मुकेश चौधरी का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Mukesh Choudhary Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी गेंद कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
प्रथम श्रेणी (FC) 21 36 3720 2149 75 28.65 3.46 5/76
लिस्ट ए (List A) 26 26 1427 1383 37 37.37 5.81 4/67
टी20 (T20) 36 36 742 1134 48 23.62 9.16 4/33
आईपीएल (IPL) 16 16 315 522 17 30.70 9.94 4/46

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (FC) 21 25 143 25 11.91 38.23 0 0 26 0
लिस्ट ए (List A) 26 8 22 14* 4.40 78.57 0 0 2 0
टी20 (T20) 36 8 32 11* 10.66 96.96 0 0 5 0
आईपीएल (IPL) 16 2 6 4 6.0 100.0 0 0 1 0

मुकेश चौधरी के रिकॉर्ड्स (Mukesh Choudhary Records List):

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के नाम वर्तमान में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा.

मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड (Mukesh Choudhary Girlfriend):

मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं. वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं.

मुकेश चौधरी की नेटवर्थ (Mukesh Choudhary Net Worth):

Mukesh Choudhary With Virat Kohli Mukesh Choudhary With Virat Kohli

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर मुकेश चौधरी के पास लगभग 15 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वह सालाना करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. उनकी आय का मुख्य स्रोत आईपीएल, घरेलू मैचों और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में रिटेन किया था. मुकेश चौधरी अपने परिवार के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जाती है.

  • कुल नेटवर्थ - 15 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 30 लाख रुपये

मुकेश चौधरी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Mukesh Choudhary):

  • क्रिकेटर मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को भीलवाड़ा, राजस्थान में हुआ था.
  • मुकेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी शुरू कर दिया था.
  • 2015 में, मुकेश ने टे्वंटी 2 यार्ड्स स्पेशलाइज्ड क्रिकेट अकादमी, पुणे में शामिल हो गए और प्रोफेशनल क्रिकेट सीखा.
  • मुकेश ने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. रेलवे के खिलाफ अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया.
  • उन्होंने 7 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की.
  • फरवरी 2022 में, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकेश चौधरी को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.
  • मुकेश चौधरी ने 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और टूर्नामेंट के 13 मैचों में 9.32 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट हासिल किए.

मुकेश चौधरी की पिछली 10 पारियां (Mukesh Choudhary last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
महाराष्ट्र बनाम कर्नाटक 0* 3/66 & 3/70 प्रथम श्रेणी 08 नवंबर 2025
महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र - 2/96 प्रथम श्रेणी 01 नवंबर 2025
महाराष्ट्र बनाम चंडीगढ़ 3* 1/50 & 4/34 प्रथम श्रेणी 25 अक्टूबर 2025
महाराष्ट्र बनाम केरल 0* 2/57 प्रथम श्रेणी 15 अक्टूबर 2025
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - 1/21 टी20 08 अप्रैल 2025
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 0/50 टी20 05 अप्रैल 2025
महाराष्ट्र बनाम बड़ौदा 12* 3/57 & 5/76 प्रथम श्रेणी 23 जनवरी 2025
महाराष्ट्र बनाम विदर्भ 2* 2/80 लिस्ट ए 16 जनवरी 2025
महाराष्ट्र बनाम पंजाब - 3/44 लिस्ट ए 11 जनवरी 2025
महाराष्ट्र बनाम रेलवे 2 2/54 लिस्ट ए 05 जनवरी 2025

हमें आशा है कि आपको मुकेश चौधरी का जीवन परिचय (Mukesh Choudhary Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
36 8 32 33 5 11 10.66 96.96 0 0 5 0
26 8 22 28 3 14 4.4 78.57 0 0 2 0
21 25 143 374 13 25 11.91 38.23 0 0 26 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
36 36 1134 123.4 48 23.62 9.16 4/33 0
26 26 1383 237.5 37 37.37 5.81 4/67 0
21 36 2149 620 75 28.65 3.46 8/133 1
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

मुकेश चौधरी खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com