Abdul Samad Biography (March 2026): अब्दुल समद का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Abdul Samad

अब्दुल समद

भारत
भारत | बल्लेबाज

अब्दुल समद का जीवन परिचय (Abdul Samad Biography In Hindi):

भारतीय युवा क्रिकेटर अब्दुल समद घरेलू क्रिकेट में जम्मू एंड कश्मीर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. अब्दुल समद एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने 29 सितंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अब्दुल समद अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनके नाम रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.

अब्दुल समद का जन्म और परिवार (Abdul Samad Birth and Family):

Abdul Samad Family Abdul Samad Family

भारतीय क्रिकेटर अब्दुल समद का जन्म 28 अक्टूबर 2001 को कालाकोट राजौरी, जम्मू एंड कश्मीर में हुआ था. उनका पूरा नाम अब्दुल समद फारूक है. उनके पिता का नाम मोहम्मद फारूक है, जो जम्मू के एक स्कूल में शारीरिक शिक्षा (पीटी) मास्टर हैं और नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं. उनकी की मा फरजाना कौसर, एक गृहिणी हैं. उनका एक बड़ा भाई तैय्यब फारूख है. अब्दुल समद को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था.

अब्दुल समद बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Abdul Samad Biography and Family Details)

अब्दुल समद का पूरा नाम अब्दुल समद फारूक
अब्दुल समद का डेट ऑफ बर्थ 28 अक्टूबर 2001
अब्दुल समद का जन्म स्थान कालाकोट, राजौरी, जम्मू एंड कश्मीर, भारत
अब्दुल समद की उम्र 24 साल
अब्दुल समद की भूमिका दाएं हाथ के बल्लेबाज
अब्दुल समद के पिता का नाम मोहम्मद फारूक
अब्दुल समद की माता का नाम फरजाना कौसर
अब्दुल समद के भाई का नाम तैय्यब फारूख
अब्दुल समद की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
अब्दुल समद की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

अब्दुल समद का लुक (Abdul Samad Looks):

रंग गोरा
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 11 इंच
वजन 65 किलोग्राम

अब्दुल समद की शिक्षा (Abdul Samad Education):

अब्दुल समद की शिक्षा बात करें तो, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लॉरेंस पब्लिक स्कूल, जम्मू से पूरी की है. उसके बाद, उन्होंने जम्मू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की पूरी की.

अब्दुल समद का शुरुआती करियर (Abdul Samad Early Career):

Abdul Samad Abdul Samad

अब्दुल समद ने महज 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने जम्मू के एमए स्टेडियम कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया और कोच रणधीर सिंह मिन्हास के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल क्रिकेट के गुर सीखे. इसके बाद अब्दुल ने तीन साल तक जम्मू-कश्मीर की अंडर-14 क्रिकेट टीम, दो साल तक अंडर-16 टीम और एक साल तक अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उनका बल्ले से प्रदर्शन औसत रहा और बड़े स्कोर बनाने में असफल रहे.

हालांकि, 2018 में अब्दुल समद के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब जम्मू और कश्मीर की सीनियर टीम के लिए जम्मू के गांधी मेमोरियल साइंस कॉलेज में लगाए गए ट्रायल कैंप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान की नजर उनपर पड़ी. 16 वर्षीय अब्दुल समद की बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स लगाने की उनकी क्षमता से इरफान पठान काफी प्रभावित हुए. इरफान ने तुरंत उन्हें लिस्ट ए और टी20 के लिए जम्मू-कश्मीर की सीनियर टीम में शामिल कर लिया. इसके बाद इरफान पठान ने अब्दुल समद को ट्रेनिंग दी और उन्हें एक विस्फोटक बल्लेबाज बनाया.

अब्दुल समद का घरेलू क्रिकेट करियर (Abdul Samad Domestic Cricket Career):

अब्दुल समद ने साल 2019 में जम्मू एंड कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था. उन्होंने 21 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. नागालैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में समद ने 51 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाने के अलावा एक अहम विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई. इसके बाद उन्होंने 27 सितंबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ जम्मू और कश्मीर के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की.

उन्होंने 9 दिसंबर 2019 को 2019-20 रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. उस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 46 गेंदों में 60 रन बनाए थे. कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी पहली फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगा और असम के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 72 गेंदों पर आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली. वह 2019-20 रणजी ट्रॉफी में 10 मैचों में 592 रन के साथ जम्मू और कश्मीर के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. इस दौरान उन्होंने 36 छक्के लगाए और एक रणजी सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

अब्दुल समद का आईपीएल करियर (Abdul Samad IPL Career):

Abdul Samad Abdul Samad

जम्मू एंड कश्मीर के ऑलराउंडर अब्दुल समद को 2019 आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीद था, जिससे जम्मू-कश्मीर से आईपीएल अनुबंध हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए. हालांकि, उस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2020 आईपीएल सीजन के लिए बरकरार रखा. अब्दुल समद ने 29 सितंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में एक छक्का और एक चौके के साथ 12 रन बनाए.

2020 सीजन में उन्होंने 12 मैच खेले और 170.76 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए. जबकि आईपीएल 2021 में समद ने SRH के लिए 11 मैच खेले और 127.58 के स्ट्राइक रेट 111 रन बनाए. हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2022 आईपीएल सीजन के लिए बरकरार रखा. हालांकि, उस सीजन उन्हें केवल दो मैचों में खेलने का मौका मिला. आईपीएल 2023 की नीलामी में, सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर अब्दुल समद को फिर से खरीदा. 2023 सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 42.25 की औसत से 169 रन बनाए.

फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए समान राशि में रिटेन किया. अब्दुल समद ने आईपीएल 2024 में 16 मैच खेले और 168.52 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए. अब्दुल समद ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 63 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.50 की औसत और 151.84 के स्ट्राइक रेट से कुल 741 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में दो विकेट लिए हैं.

अब्दुल समद का डेब्यू (Abdul Samad Debut):

  • प्रथम श्रेणी - 09-11 दिसंबर 2019 को उत्तराखंड के खिलाफ, देहरादून में
  • लिस्ट ए - 27 सितंबर 2019 को राजस्थान के खिलाफ, जयपुर में
  • टी20 - 21 फरवरी 2019 को नागालैंड के खिलाफ, मुलापाडु में
  • आईपीएल - 29 सितंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, दुबई में

अब्दुल समद का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Abdul Samad Career Summary):

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (FC) 39 60 2358 128 44.49 86.12 7 11 221 101
लिस्ट ए (List A) 32 31 784 112 25.29 118.07 1 6 56 42
टी20 (T20) 110 95 1766 76* 25.22 148.03 0 5 114 111
आईपीएल (IPL) 63 52 741 45 19.50 151.84 0 0 45 50

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
प्रथम श्रेणी (FC) 39 29 317 7 45.28 4.24 2/7
लिस्ट ए (List A) 32 13 303 3 101.00 6.58 1/11
टी20 (T20) 110 15 219 4 54.75 10.26 1/9
आईपीएल (IPL) 63 6 119 2 59.50 12.75 1/9

अब्दुल समद के रिकॉर्ड्स (Abdul Samad Records List):

  • अब्दुल समद के नाम एक रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (36) लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
  • अब्दुल समद 2019-20 रणजी ट्रॉफी में 10 मैचों में 592 रन के साथ जम्मू और कश्मीर के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

अब्दुल समद की गर्लफ्रेंड (Abdul Samad Girlfriend):

अब्दुल समद ने वर्तमान में सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं. उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नहीं किया है.

अब्दुल समद की नेटवर्थ (Abdul Samad Net Worth):

Abdul Samad Abdul Samad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर अब्दुल समद के पास लगभग 10 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी आय का मुख्य स्रोत आईपीएल और घरेलू क्रिकेट मैच फीस है. आईपीएल में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से सालाना 4.2 करोड़ रुपये मिलते हैं. वह अपने परिवार के साथ जम्मू में एक आलीशान घर में रहते हैं. हालांकि, उनकी अन्य संपत्तियों की जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है.

  • कुल संपत्ति - लगभग 10 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 4.2 करोड़ रुपये

अब्दुल समद के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Abdul Samad):

  • अब्दुल समद का जन्म 28 अक्टूबर 2001 को कालाकोट, राजौरी, जम्मू एंड कश्मीर में हुआ था. उनका पूरा नाम अब्दुल समद फारूक है.
  • अब्दुल समद शारीरिक शिक्षा (पीई) मास्टर मोहम्मद फारूक के बेटे हैं. उनके पिता स्वयं एक उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी थे और पूर्व राज्य जम्मू और कश्मीर में क्लब स्तर पर क्रिकेट भी खेलते थे.
  • अब्दुल समद ने जम्मू के एमए स्टेडियम कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया और कोच रणधीर सिंह मन्हास और उनके सहायक रमन थपलू के मार्गदर्शन में क्रिकेट के गुर सीखे. इसके अलावा पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी उनके कोच रह चुके हैं.
  • समद ने U16 और U19 दोनों स्तरों पर जम्मू-कश्मीर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने कुछ अर्धशतक बनाए और अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के लिए दो बार पांच विकेट भी लिए.
  • 2018 में उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब जम्मू और कश्मीर की सीनियर टीम के लिए जम्मू के गांधी मेमोरियल साइंस कॉलेज में लगाए गए सेलेक्शन ट्रायल कैंप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान की नजर उनपर पड़ी.
  • 16 वर्षीय अब्दुल समद की बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स लगाने की उनकी क्षमता से प्रभावित हुए इरफान पठान ने तुरंत उन्हें लिस्ट ए और टी20 के लिए जम्मू-कश्मीर की सीनियर टीम में शामिल कर लिया
  • अब्दुल समद ने 21 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. नागालैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में समद ने 51 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए.
  • उन्होंने 27 सितंबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ जम्मू और कश्मीर के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की.
  • समद ने 9 दिसंबर 2019 को 2019-20 रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 46 गेंदों में 60 रन की पारी खेली.
  • वह रणजी ट्रॉफी 2019-20 में 10 मैचों में 592 रन के साथ जम्मू और कश्मीर के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. इस दौरान उन्होंने 36 छक्के लगाए, जो इस सीजन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के थे.
  • अब्दुल समद को 2019 आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीद था, लेकिन उस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
  • समद ने 29 सितंबर 2020 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में एक छक्का और एक चौका लगाया.
  • अब्दुल समद आईपीएल में खेलने वाले जम्मू एंड कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी हैं.
  • वह अपनी सफलता का श्रेय इरफान पठान को भी देते हैं.
  • अब्दुल समद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं.

अब्दुल समद की पिछली 10 पारियां (Abdul Samad last 10 Innings):

मैच रन प्रारूप तारीख
जम्मू और कश्मीर बनाम कर्नाटक 61 & 32 प्रथम श्रेणी 24 फरवरी 2026
जम्मू और कश्मीर बनाम बंगाल 82 & 30* प्रथम श्रेणी 15 फरवरी 2026
जम्मू और कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश 16 & 32 प्रथम श्रेणी 06 फरवरी 2026
जम्मू और कश्मीर बनाम हिमाचल 61 प्रथम श्रेणी 29 जनवरी 2026
जम्मू और कश्मीर बनाम पुडुचेरी 40* प्रथम श्रेणी 22 जनवरी 2026
जम्मू और कश्मीर बनाम बंगाल 8 लिस्ट ए 31 दिसंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम विदर्भ 32 लिस्ट ए 29 दिसंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम असम 24 लिस्ट ए 26 दिसंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम चंडीगढ़ - लिस्ट ए 24 दिसंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश 27 टी20 08 दिसंबर 2025

हमें आशा है कि आपको अब्दुल समद का जीवन परिचय (Abdul Samad Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
114 99 1838 1256 25 76 24.83 146.33 0 5 121 112
32 31 784 664 0 112 25.29 118.07 1 6 56 42
39 60 2358 2738 7 128 44.49 86.12 7 11 221 101
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
114 16 225 21.3 4 56.25 10.46 1/9 0
32 13 303 46 3 101 6.58 1/11 0
39 29 317 74.4 7 45.28 4.24 2/7 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

अब्दुल समद खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com