नेल्लई रॉयल किंग्स टीम शेड्यूल (Nellai Royal Kings Team Schedule) 2026
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 का रोमांचक सीजन अपने पूरे चरम पर है। इस साल नेल्लई रॉयल किंग्स की कमान अरुण कार्तिक संभाल रहे हैं। इस टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एनआरके के लिए शुरुआती कुछ सीजन उनकी उम्मीदों के बिल्कुल परे रहे थे, लेकिन साल 2021 के बाद से इस टीम ने कमाल की वापसी की है। साल 2021 से पहले इस टीम ने एक भी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई थी, लेकिन साल 2021 में प्लेऑफ, साल 2022 में संयुक्त विजेता, साल 2023 में उप विजेता और साल 2024 में टीम ने प्लेऑफ का सफर तय किया था। अब टीम का मकसद न सिर्फ टीएनपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाना है बल्कि इस साल खिताब भी जीतना होगा। टीम के पूरे शेड्यूल का विवरण नीचे दिया गया है।
नेल्लई रॉयल किंग्स के शुरुआती 3 मैच
अरुण कार्तिक की अगुवाई में नेल्लई रॉयल किंग्स ने टीएनपीएल 2025 का सफर का आगाज जीत के साथ किया था। इस सीजन टीम एक संतुलित और प्रभालशाली प्रदर्शन कर रही है। नेल्लई में उत्कृष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल है जो कि टीम को काफी मजबूती प्रदान करते हैं।
पहला मुकाबला: बनाम रूबी त्रिची वॉरियर्स (मैच 3)
नेल्लई रॉयल किंग्स ने टीएनपीएल 2025 का पहला मुकाबला रूबी त्रिची वॉरियर्स के विरुद्ध खेला था, जिसमें उन्होंने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इस बड़ी जीत ने टीम को अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए ढेर सारा आत्मविश्वास दिया था। उन्होंने त्रिची वॉरियर्स द्वारा निर्धारित लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।
दूसरा मुकाबला: बनाम चेपॉक सुपर गिलीज (मैच 6)
पहले मैच में 5 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली नेल्लई रॉयल किंग्स को अपने अगले मुकाबले में टीएनपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम चेपॉच सुपर गिलीज के हाथों 41 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में चेपॉक के द्वारा दिए गए एक बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी एनआरके पूरी तरह से विफल रही और उन्हें इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा।
तीसरा मुकाबला: बनाम सेलम स्पार्टन्स (मैच 13)
टीएनपीएल 2025 के 6वें मैच में चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ मिली हार ने टीम की उम्मीदों को एक समय तोड़ दिया था, लेकिन सेलम स्पार्टन्स के खिलाफ 8 विकेट की एकतरफा जीत ने टीम को एक बार फिर आत्मविश्वास से भर दिया है। विशालकाय स्कोर का पीछा करते हुए निल्लाई रॉयल किंग्स ने डी. संथोष कुमार की 73 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत आसानी से जीत हासिल कर ली। यह जीत न सिर्फ अंकों के लिए महत्वपूर्ण थी, बल्कि टीम के आत्मविश्वास और नेट रन रेट को भी बढ़ावा दिया।
नेल्लई रॉयल किंग्स के आगामी मैच
नेल्लई रॉयल किंग्स के अभी लीग चरण में चार मुकाबले शेष हैं। यह मैच उनकी अंतिम अंक तालिका स्थिति और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। टीम का चौथा मुकाबला सिचम मजुरै पैंथर्स के साथ होगा। इस मैच में नेल्लई रॉयल किंग्स प्रबल दावेदार मानी जा रही है क्योंकि मुदैर पैंथर्स के खिलाफ उनका पिछला रिकॉर्ड काफी शानदार है। हालांकि, टीएनपीएल 2025 में सभी टीमें एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही है, जिसके चलते एनआरके को मुदैर पैंथर्स से सतर्क रहना होगा।
पांचवां मुकाबला: बनाम लाइका कोवई किंग्स (मैच 18)
टीएनपीएल 2025 का सबसे धमाकेदार मुकाबला 21 जून को नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम उप विजेता लाइका कोवई किंग्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है। जबकि साल 2022 में यही दोनों टीमें संयुक्त विजेता रही थी तो साल 2023 के फाइनल में लाइका कोवई किंग्स ने एनआरके को हराया था। हालांकि, रॉयल किंग्स को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है, लेकिन इस मैच में लाइका कोवई किंग्स जीत की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
छठा मुकाबला: बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स (मैच 24)
नेल्लई रॉयल किंग्स का यह मुकाबला अफने घरेलू मैदान पर होगा जहां पर उन्हें अपने प्रशंसकों का पूरा समर्थन मिलेगा। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली गत विजेता डिंडीगुल ड्रैगन्स एनआरके को कांटे की टक्कर देते नजर आएगी, लेकिन घरेलू मैदान का फायदा यकीनन रॉयल किंग्स के पक्ष में जाता दिख रहा है।
सातवां और अंतिम लीग मुकाबला: बनाम आइड्रीम तिरुप्पुर तमिझन्स (मैच 27)
29 जून को नेल्लई रॉयल किंग्स की भिड़ंत आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझन्स से होगी। लीग का यह 27वां मुकाबला एनआरके का इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। किंग्स की नजर इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी।
नेल्लई रॉयल किंग्स का पूरा शेड्यूल TNPL 2025:
|
मैच संख्या |
दिनांक (2025) |
समय (IST) |
विपक्षी टीम |
वेन्यू (स्थान) |
परिणाम / स्थिति |
|
मैच 3 |
7 जून, शनिवार |
7:15 PM |
रूबी त्रिची वॉरियर्स |
SNR कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड, कोयम्बटूर |
नेल्लई रॉयल किंग्स 5 विकेट से जीता |
|
मैच 6 |
9 जून, सोमवार |
7:15 PM |
चेपॉक सुपर गिलीज |
SNR कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड, कोयम्बटूर |
चेपॉक सुपर गिलीज 41 रन से जीता |
|
मैच 13 |
15 जून, रविवार |
7:15 PM |
सेलम स्पार्टन्स |
SCF क्रिकेट ग्राउंड, सलेम |
नेल्लई रॉयल किंग्स 8 विकेट से जीता |
|
मैच 16 |
18 जून, बुधवार |
7:15 PM |
सिचम मदुरै पैंथर्स |
SCF क्रिकेट ग्राउंड, सलेम |
खेला जाना बाकी |
|
मैच 18 |
21 जून, शनिवार |
7:15 PM |
लाइका कोवई किंग्स |
इंडियन सीमेंट कंपनी ग्राउंड, तिरुनेलवेली |
खेला जाना बाकी |
|
मैच 24 |
26 जून, गुरुवार |
7:15 PM |
डिंडीगुल ड्रैगन्स |
इंडियन सीमेंट कंपनी ग्राउंड, तिरुनेलवेली |
खेला जाना बाकी |
|
मैच 27 |
29 जून, रविवार |
3:15 PM |
आइड्रीम तिरुप्पुर तमिझन्स |
NPR कॉलेज ग्राउंड, डिंडीगुल |
खेला जाना बाकी |
COMPLETED / Match 28 / MA Chidambaram Stadium
126/10 (19.1 ov)
198/5 (20 ov)
Siechem Madurai Panthers won by 72 runs
COMPLETED / Match 24 / MA Chidambaram Stadium
146/5 (16.1 ov)
140/7 (20 ov)
Nellai Royal Kings won by 5 wickets
COMPLETED / Match 16 / NPR College Ground
162/9 (20 ov)
163/8 (19.5 ov)
Nellai Royal Kings won by 2 wickets
COMPLETED / Match 12 / NPR College Ground
137/10 (18 ov)
182/8 (20 ov)
Trichy Grand Chola won by 45 runs
COMPLETED / Match 10 / NPR College Ground
207/2 (18.1 ov)
206/8 (20 ov)
IDream Tiruppur Tamizhans won by 8 wickets
COMPLETED / Match 6 / NPR College Ground
172/4 (17.4 ov)
170/7 (20 ov)
Nellai Royal Kings won by 6 wickets
COMPLETED / Match 3 / NPR College Ground
154/10 (17.2 ov)
204/6 (20 ov)
Nellai Royal Kings won by 50 runs