भारत बनाम इंग्लैंड का मैच शेड्यूल (India vs England Schedule 2026)
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जून से पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। टीम इंडिया का नेतृत्व युवा कप्तान शुभमन गिल संभालते दिखाई देंगे तो उनके इर्द-गिर्द अपनी भूमिका के अनुसार युवा खिलाड़ी टीम को सीरीज जिताने में अहम योगदान देते नजर आएंगे। टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका गौतम गंभीर संभाल रहे हैं। वहीं, इस सीरीज के साथ ही दोनों टीमें नई आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत भी करेंगे। पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस का समय 3 बजे निर्धारित किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड शेड्यूल (2025)
इस सीरीज टीम इंडिया के नए दौर की शुरुआत भी होगी। उनके पास एक नया टेस्ट कप्तान होगा और वे अपनी नई यात्रा को सकारात्मक तरीके से शुरू करने के लिए उत्सुक होंगे। रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट से संन्यास लिया है, जिसके बाद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति ने शुभमन गिल को रोहित के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना है। रोहित के अलावा विराट कोहली ने भी अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है और युवाओं के लिए यह खालीपन बहुत बड़ा होगा। 2014 के बाद पहली बार भारत रोहित या विराट कोहली के बिना इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगा और उसके लिए यह बहुत बड़ी चुनौती होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड कार्यक्रम:
क्रिकेट जगत भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, इसलिए यहां सीरीज का पूरा कार्यक्रम बताया गया है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड ने अब तक इस मैदान पर 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 7 मैचों में से इंग्लैंड ने 4 जीते हैं, जबकि भारत ने 2 जीते हैं जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।
दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक इस मैदान पर खेले गए 8 मैचों में से इंग्लैंड ने 7 जीते हैं जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है।
तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा नहीं रहा है। भारत ने अब तक इस मैदान पर खेले गए 19 टेस्ट मैचों में से केवल 3 में ही जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने इनमें से 12 मैच जीते हैं।
चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड ने इस मैदान पर 9 टेस्ट खेले हैं। इन 9 टेस्ट में से इंग्लैंड ने 4 जीते हैं जबकि बाकी 5 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ का समापन 31 जुलाई से ओवल में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक इस स्थल पर हुए 14 टेस्ट में से इंग्लैंड ने 5 जीते हैं जबकि भारत ने 2 जीते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम:
पहला टेस्ट: 20 जून - 24 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2 जुलाई - 6 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10 जुलाई - 14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23 जुलाई - 27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
5वां टेस्ट: 31 जुलाई - 4 अगस्त, द ओवल, लंदन
COMPLETED / 3rd Match / Lord's
387/3 (50 ov)
360/7 (50 ov)
England won by 27 runs
COMPLETED / 2nd Match / Sophia Gardens
235/6 (44.1 ov)
233/10 (44 ov)
England won by 4 wickets
COMPLETED / 1st Match / Edgbaston
258/10 (47.5 ov)
262/4 (45.2 ov)
India won by 6 wickets
COMPLETED / 5th Match / The Rose Bowl
257/3 (20 ov)
201/8 (20 ov)
England won by 56 runs
COMPLETED / 4th Match / County Ground, Bristol
159/1 (13.5 ov)
158/7 (20 ov)
England won by 9 wickets
COMPLETED / 3rd Match / Trent Bridge
201/7 (20 ov)
76/10 (11.4 ov)
England won by 125 runs
COMPLETED / 2nd Match / Old Trafford
191/6 (19 ov)
190/7 (20 ov)
England won by 4 wickets
COMPLETED / 1st Match / Riverside Ground, Chester-le-Street
0/0 ( ov)
189/7 (20 ov)
No result due to rain