अगर गौतम गंभीर की हुई टीम इंडिया से छुट्टी, तो ये विदेशी दिग्गज संभाल सकता हैं हेड कोच की जिम्मेदारी

Published - 11 Jul 2026, 10:04 PM | Updated - 11 Jul 2026, 10:05 PM

Team India: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच में इस समय 5 मैचों की टी20I सीरीज खेली जा रही है. जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है. साल 2014 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने टीम इंडिया को कोई टी20I सीरीज में मात दी है.

जिसके बाद अब सोशल मीडिया में अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग को काफी ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में अगर BCCI इंग्लैंड दौरे के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर किसी तरह का फैसला करती है तो बोर्ड टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में इस विदेशी दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर विचार कर सकती है.

गौतम गंभीर पर गिर सकती है गाज

गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम की है लेकिन उसके अलावा कोच गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में बेहद ही साधारण रहा है. ऐसे में बीसीसीआई टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर की छुट्टी करने का फैसला कर सकती है.

रिकी पोंटिंग बन सकते है टीम इंडिया के नए हेड कोच

रिकी पोंटिंग ने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर हेड कोच की जिम्मेदारी नहीं निभाई है लेकिन उनकी कोचिंग में कई फ्रेंचाइजी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है चाहें फिर आईपीएल में पंजाब किंग्स हो या दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस. ऐसे में BCCI टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में रिकी पोंटिंग के नाम पर विचार कर सकती है.

श्रेयस अय्यर से है पोंटिंग का खास कनेक्शन

टीम इंडिया के टी20I फॉर्मेट के कप्तान श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग ने आईपीएल में साथ में 2 फ्रेंचाइजी के लिए काम किया है. रिकी पोंटिंग की कोचिंग में श्रेयस अय्यर ने बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में अगर गौतम गंभीर की हेड कोच पद से छुट्टी होती है तो रिकी पोंटिंग के नाम पर BCCI बतौर हेड कोच विचार कर सकती है.

यह भी पढ़े: इंग्लैंड में टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, तो कोच ने किया कॉन्ट्रैक्ट बीच में छोड़ किया IPL का रुख

Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com