PBKS vs SRH Today Match Prediction, 17th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 10 Apr 2026, 01:56 PM | Updated - 10 Apr 2026, 02:19 PM

PBKS vs SRH Today Match Prediction
PBKS vs SRH IPL 2026

PBKS vs SRH Today Match Prediction: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। पंजाब किंग्स का पिछला मैच कोलकाता के खिलाफ खराब मौसम की वजह से रद्द रहा है। पंजाब किंग्स 2 मैच जीतकर 5 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को अपने तीसरे मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है इस मैच में वह अपनी स्थिति को बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PBKS vs SRH Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (PBKS vs SRH Match Details):

मैचपंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
स्टेडियममहाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
मैच की तारीख11 अप्रैल 2026 (03:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PBKS vs SRH Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • पंजाब किंग्स ने जीते: 3

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PBKS vs SRH Recent Form):

पंजाब किंग्स: W, W, L, W, L

सनराइजर्स हैदराबाद: L, W, L, W, W

पंजाब किंग्स की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (PBKS vs SRH Pitch Report- महाराजा यादविन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर)

महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 12 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 42%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत58%
पहली पारी का औसत स्कोर 168
दूसरी पारी का औसत स्कोर160
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (64%)

PBKS vs SRH Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165–175

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना


PBKS vs SRH Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 185–195

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PBKS vs SRH Playing XI Today):

पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-XI:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

टॉप बल्लेबाज (PBKS vs SRH Top Scorer Prediction)

  • हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है। पिछले मैच में 41 गेंदों में 62 रन बनाए हैं। यह अभी तक 145 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं।

  • कूपर कोनोली ने पंजाब के लिए दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 108 रन बनाए हैं। ये बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

टॉप गेंदबाज (PBKS vs SRH Top Bowler Prediction)

  • जेवियर बार्टलेट ने पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ पावर-प्ले में 2 विकेट लिए थे। इस मैच में भी यह पावर प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।

  • युजवेंद्र चहल काफी अनुभवी स्पिन गेंदबाज है। इन्होंने 7.01 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।

PBKS vs SRH Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

पंजाब किंग्स टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में से एक है और वह लगातार दो मैच जीत चुकी है। मजबूत टॉप ऑर्डर के साथ-साथ पंजाब किंग्स की गेंदबाजी यूनिट में भी अनुभवी गेंदबाज है जिससे टीम संतुलित नजर आ रही है। दूसरी तरफ सनराइजर्स की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है, लेकिन गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं। यही कारण है कि इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है।

पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की संभावना: 40%

IPL 2026: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, शशांक सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद, जेवियर बार्टलेट

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, ब्रायडन कार्से, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, प्रफुल्ल हिंगे, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

PBKS VS SRH PUNJAB KINGS Sunrisers Hyderabad PBKS vs SRH Dream11 Prediction IPL 2026 PBKS vs SRH Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा

इस मैदान पर औसत स्कोर 168 रन है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com