PBKS vs GT Today Match Prediction, 4th T20- रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें मैच का पूरा हाल
Published - 30 Mar 2026, 01:25 PM | Updated - 30 Mar 2026, 01:26 PM
Table of Contents
PBKS vs GT Today Match Prediction: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का चौथ मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस साल श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने भी पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था, हालांकि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ एल्मिनेटर मुकाबले में 20 रन से हारकर वह बाहर हो गई थी। मुल्लांपुर में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PBKS vs GT Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
PBKS vs GT Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस |
| स्टेडियम | महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर |
| मैच की तारीख | 31 मार्च 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 6
पंजाब किंग्स ने जीते: 3
गुजरात टाइटंस ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (पिछले 5 मैच):
| पंजाब किंग्स | L | W | L | W | L |
| गुजरात टाइटंस | L | L | L | W | W |
महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट:
PBKS vs GT 4th T20I IPL 2026 महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 11 (IPL) मैच खेले गए हैं जिसमें औसत स्कोर 168 रन रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 55% मुकाबले जीते हैं।
PBKS vs GT Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 170–185
मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावन
PBKS vs GT Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग-XI:
पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि साईं किशोर।
PBKS vs GT Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
श्रेयस अय्यर इस मैच में पंजाब किंग्स के तरफ से प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे। पिछले साल इन्होंने काफी रन बनाए हैं। इस साल भी अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे।
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने IPL में 138.72 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 3866 रन बनाए हैं। इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
PBKS vs GT Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
अर्शदीप सिंह ने हाल ही में आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में अच्छी गेंदबाजी की है। यह पावर प्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
मोहम्मद सिराज काफी अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।
PBKS vs GT Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में पंजाब किंग्स को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलेगा। इसके अलावा पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी यूनिट टाइटंस की तुलना में मजबूत है। पंजाब की गेंदबाजी यूनिट में अर्शदीप सिंह,मार्को यानसेन के साथ युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी स्पिनर भी है। यही कारण है कि इस मैच में पंजाब किंग्स आगे नज़र आ रही है।
यह भी पढ़ें: चोट के चलते शुरूआती 3 मैचों से डेवाल्ड ब्रेविस हुए बाहर, अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में खेलेगा ये विदेशी खिलाड़ी
IPL 2026 पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस स्क्वाड:
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, विशाल निषाद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बराड़, एम शाहरुख खान
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Gujrat Titans PBKS vs GT PUNJAB KINGS PBKS vs GT Dream11 Prediction PBKS vs GT Today Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।