KKR vs PBKS Today Match Prediction, 12th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच की भविष्यवाणी

Published - 05 Apr 2026, 04:43 PM | Updated - 05 Apr 2026, 04:44 PM

KKR vs PBKS Today Match Prediction
KKR vs PBKS IPL 2026

KKR vs PBKS Today Match Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में 65 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में कोलकाता हैदराबाद के 226 रन के जवाब में 161 रन पर ऑल आउट हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है और वह अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगाकर दूसरी जीत दर्ज की है।

पंजाब किंग्स 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। प्रियांश आर्य ने इस मैच में 11 गेंदों में 39 रन बनाए हैं और यह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और KKR vs PBKS Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (KKR vs PBKS Match Details):

मैचकोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स
स्टेडियमईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच की तारीख6 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KKR vs PBKS Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 5

  • पंजाब किंग्स ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (KKR vs PBKS Recent Form):

कोलकाता नाइट राइडर्स: L, L, L, L, W

पंजाब किंग्स: W, W, L, W, L

पिच रिपोर्ट (KKR vs PBKS Pitch Report- ईडन गार्डन्स, कोलकाता)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 103 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 43%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत55%
औसत स्कोर 168
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल

KKR vs PBKS Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 65–70

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

KKR vs PBKS Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–190

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (KKR vs PBKS Playing XI Today):

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI:

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

टॉप बल्लेबाज (KKR vs PBKS Top Scorer Prediction)

  • कूपर कोनोली पंजाब किंग्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में 22 गेंदों में 36 रन बनाए हैं। अभी तक 108 रन बना चुके हैं।

  • अंगकृष रघुवंशी कोलकाता की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (KKR vs PBKS Top Bowler Prediction)

  • विजयकुमार वैश्यक ने अपनी डोमेस्टिक फॉर्म को जारी रखते हुए आईपीएल के दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है और 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के अनुभवी स्पिनर हैं। इन्होंने टूर्नामेंट में 7 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए हैं इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

KKR vs PBKS Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऊपर लगातार दो मैच हारने के बाद काफी दबाव है। टीम के गेंदबाज खास तौर पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती दोनों मैचों में काफी महंगे साबित हुए हैं तथा कैमरून ग्रीन भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत और गेंदबाजी में भी अनुभव है। इसके अलावा पंजाब किंग्स लगातार दो मैच जीतकर अच्छी फार्म में है इसलिए इस मैच में आगे नजर आ रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 40%

पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स स्क्वाड:

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Kolkata Knight Riders PUNJAB KINGS KKR vs PBKS IPL 2026 KKR vs PBKS Today Match Prediction KKR vs PBKS Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच ईडन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाएगा।

इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 55% मैच जीते हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com