आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग के टॉप-15 में शामिल हुए अजहर अली, कोहली का स्थान बरक़रार

Published - 30 Jan 2021, 12:18 PM

खिलाड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शानदार तरीके से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अहजर अली ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। परिणामस्वरूप अब वह आईसीसी के टॉप-15 टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

अजहर अली हुए टॉप-15 में शामिल

आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। इसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अजहर अली को बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की सबसे अच्छी रैंकिंग हासिल की है और वह अब बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप-15 में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में अजहर अली ने पहली पारी में 151 गेंदों पर 51 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 47 गेंदों पर 31* रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। जिसके बाद ही उनकी टेस्ट रैंकिंग में ये सुधार आया है और अब वह 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीता मैच

लंबे वक्त बाद पाकिस्तान दौरे पर आई साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कराची में खेला जा रहा है। पहले मैच में टॉस जीतकर मेहमान टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन पाकिस्तान की कमाल की गेंदबाजी के सामने पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 220 रन ही बना सकी।

जबकि पाकिस्तान ने 378 रन बना दिए। दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका की टीम 245 रन ही बना सकी और पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत अपने नाम दर्ज कर ली। अब पाकिस्तान के पास 1-0 की बढ़त है।

टॉप पर मौजूद हैं केन विलियमसन

अजहर अली

ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-5 प्लेयर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। नंबर - पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन काबिज हैं जिनके पास 919 अंक हैं। दूसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ (891) व तीसरे स्थान पर मार्नस लाबुशेन (878) अंकों के साथ मौजूद हैं।

वहीं चौथे स्थान पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, जिनके पास (862) अंक हैं। बता दें, टॉप-15 में भारत के 4 बल्लेबाज हैं। विराट कोहली-4, चेतेश्वर पुजारा-6, अजिंक्य रहाणे-8 व ऋषभ पंत -13 वें स्थान पर काबिज हैं।

Tagged:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका अजहर अली
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com