USA के खिलाफ मैच के लिए युजवेंद्र चहल ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, ईशान किशन को किया बाहर

Published - 04 Feb 2026, 08:50 AM | Updated - 04 Feb 2026, 09:00 AM

Yuzvendra Chahal

भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं और वह कमेंट्री करते दिख रहे हैं। टी20 विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है और टीम की प्लेइंग-11 को लेकर सभी ने अपने-अपने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब चहल का नाम भी जुड़ गया है। आइए जानते हैं कि इस लेग स्पिनर की प्लेइंग-11 में कौन-कौन से खिलाड़ी मौजूद हैं, क्योंकि ईशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी बाहर हैं।

Yuzvendra Chahal ने ईशान को किया बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाँच टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी, जिसमें बल्लेबाज ईशान किशन सबसे तगड़े फॉर्म में नजर आए।

उन्होंने इस दौरे पर शतक भी लगाया। भारतीय टीम में उनकी मौजूदगी बहुत जरूरी है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि भारत के दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में यूएसए के खिलाफ सात फरवरी को होने वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए जो टीम बताई, उसमें ईशान किशन को स्क्वाड में जगह नहीं दी। उनकी जगह टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है, जो फिलहाल टीम से बाहर चल रहे थे।

तिलक ने इंडिया-ए के साथ वार्म-अप मैच में हिस्सा लिया और 38 रनों की पारी खेली। हालांकि, ईशान इस वक्त टीम में खेलने के सबसे बड़े दावेदार हैं।

संजू या ईशान? सूर्या ने किया खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के साथ ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

संजू सैमसन को टीम में मिली जगह

Sanju Samson

भारतीय टीम में मौजूदा दौर में ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी है। इसके पीछे की वजह संजू की पावर हिटिंग को बताया जा रहा है।

सैमसन की पिछली 15 पारियों की बात करें, तो एक फिफ्टी को छोड़कर उन्होंने कोई खास स्कोर नहीं किया है। भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी इस वक्त दमदार फॉर्म में हैं, ऐसे में टीम में किसी भी आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी के लिए जगह बनना मुश्किल होगा।

इस स्क्वाड में चहल (Yuzvendra Chahal) ने हर्षित राणा और अपने गेंदबाजी पार्टनर कुलदीप यादव को भी जगह नहीं दी है। हालांकि, कुलदीप की जगह कई बार समीकरणों पर भी निर्भर करती है, लेकिन वह फिलहाल जिस फॉर्म में हैं, वह काबिले तारीफ है। कुलदीप ने हालिया सीरीज में भी ऐसे वक्त विकेट निकाले हैं जब अन्य गेंदबाजों की धुलाई हो रही थी।

Yuzvendra Chahal की टीम में कौन-कौन?

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने प्लेइंग-11 में ओपनिंग जोड़ी के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को रखा है। अभिषेक इस वक्त ताबड़तोड़ फॉर्म में हैं, हालांकि कभी-कभी वह पहली गेंद पर भी आउट हो जाते हैं। अभिषेक को आगामी मैचों में थोड़ा रुककर खेलना होगा जिससे भारत को मजबूती मिलती रहे।

तीसरे स्थान के लिए टीम में तिलक वर्मा को जगह मिली है, जबकि चौथे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। सूर्यकुमार इस वक्त खतरनाक फॉर्म में हैं और उन्होंने विश्व कप से पहले अपनी कमियों को सुधार लिया है। ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के साथ-साथ टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल भी होंगे।

इसके साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह को जगह मिली है। गेंदबाजी यूनिट की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया है। मजे की बात है कि चहल ने खूद भी संन्यास नहीं लिया है।

Yuzvendra Chahal ने चुनी प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (वीसी), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

बाबर आजम vs सूर्यकुमार यादव के टी20I आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन बेहतर मध्यक्रम बल्लेबाज

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Yuzvendra Chahal T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com