संजू या ईशान? सूर्या ने किया खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के साथ ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

Published - 02 Feb 2026, 01:54 PM | Updated - 02 Feb 2026, 02:17 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त करने के बाद भारतीय टीम आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की तैयारी में जुट गई है। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई सवालों के जवाब दिए।

इन सभी बातों में से सबसे महत्वपूर्ण बात संजू सैमसन के टी 20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में शामिल रहने को लेकर था। सभी मीडिया के पास लगभग एक मुख्य सवाल था कि अभिषेक शर्मा के साथ विश्व कप में ओपनिंग का जिम्मा किसके हाथ होगा।

T20 World Cup 2026 में कौन करेगा ओपनिंग ?

भारतीय टीम में फिलहाल खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त कंपटीशन देखने को मिल रहा है। भारत के सभी खिलाड़ी फिलहाल अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ सभी ने टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम की ओपनिंग जोड़ी फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा संभाल रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से या कहे कि पिछले 15 परियों से संजू के बल्ले से एक फिफ्टी के अलावा कोई खास रन नहीं बना है।

सभी के बीच संशय है कि क्या संजू बतौर ओपनर बल्लेबाज टी20 विश्व कप 2026 में जायेंगे या उनकी जगह किसी और को मिलने वाला है। संजू सैमसन के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए दिग्गजों का मानना है कि संजू इस साल होने वाली टी 20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बेंच गरम करते हुए देखे जा सकते है। इस खिलाड़ी को कई मौके मिले अपने आपको साबित करने का पर यह खिलाड़ी किसी भी कसौटी पर नहीं उतर पाए।

सूर्या ने संजू को लेकर दी सफाई

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वक्त सबसे अच्छे फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगभग सभी मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

सूर्या से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने सवाल किया कि क्या वजह थी जो संजू सैमसन को विकेटकीपिंग से हटाया गया ? इसका जवाब देते हुए सूर्यकुमार ने बताया टीम में विकेटकीपिंग शेयरिंग फॉर्मेट पर चलती है जबकि पहले तीन मैचों के लिए संजू को विकेट कीपिंग का जिम्मा मिला था और अगले दो के लिए ईशान किशन को पर ईशान एक मैच नहीं खेल पाए और संजू ने इस जिम्मेदारी को संभाला था,लेकिन आखिरी मुकाबले में ईशान आ गए तो उन्होंने कीपिंग की जिम्मेदारी निभाई।

टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमने तिलक से भी बात किया और वाशी से भी बात हुई है। दोनों लगभग आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए तैयार हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, यही 11 खिलाड़ी खेलेंगे वो मैच

T20 World Cup 2026 के वापसी करेंगे सुंदर ?

भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भारतीय टी20 स्क्वॉड में चयन होने के बाद चौटिल हो गए थे। तिलक वर्मा हाल हो में एब्डॉमिनल सर्जरी करवाने के बाद वापसी किए वहीं वाशिंगटन सुंदर के इंजरी का कुछ खास अपडेट नहीं आया है।

लेकिन कप्तान सूर्यकुमार ने बताया दोनों खिलाड़ियों से बात हुई है सूर्या ने बताया तिलक वर्मा ने बैटिंग और बोलिंग करना शुरू कर दिए हैं जबकि वाशिंगटन सुंदर भी गेंदबाजी करना स्टार्ट कर दिए हैं। उम्मीद है दोनों जल्द वापसी करेंगे लेकिन तिलक वर्मा की वापसी तय हो गई है।

जबकि वाशिंगटन के बारे में कोई आधिकारिक सर्कुलेशन नहीं आई है। टीम इंडिया के कप्तान के अनुसार तिलक भारत के साथ आगामी वॉर्म अप मुकाबले में खेलेंगे जबकि वाशिंगटन ने गेंदबाजी करना शुरू की है। अगर तिलक वर्मा टीम में शामिल हो जाते हैं तो संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बैठना लगभग तय है। हाल ही में सुनील गावस्कर ने भी इस बात को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद संजू की जगह जाती हुई दिख रही है।

टी20 वर्ल्ड कप की पूरी हिस्ट्री, कौन सी टीम कितनी बार बनी चैंपियन? जानें किसका रहा इस टूर्नामेंट में दबदबा

Tagged:

Suryakumar Yadav Sanju Samson T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

एंजेलो मैथ्यूज, श्री लंका

2011 में, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com