WPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस की हार से अंक तालिका में हुआ फेरबदल, RCB के अलावा अब ये टीम कर सकती है फाइनल के लिए क्वालीफाई

Published - 22 Jan 2026, 11:47 AM | Updated - 22 Jan 2026, 01:06 PM

WPL 2026 Points Table

WPL 2026 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2026 का रोमांचक प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था, जिसमें एमआई पलटन को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई की हार ने अंक तालिका (WPL 2026 Points Table) में फेरबदल कर दिया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा ये टीमें भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। वहीं, आरसीबी पहले ही अगले राउंड में पहुंच चुकी है। चलिए आपको बताते हैं एमआई की हार के बाद क्या रहने वाला है क्वालीफाई करने का समीकरण।

WPL 2026 Points Table: मुंबई को मिली चौथी हार

महिला प्रीमियर लीग की दो बार खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन उनकी उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा था। एमआई ने इस सीजन कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है तो अन्य 4 मैचों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है।

चौंकाने वाली बात ये है कि बीते तीन संस्करणों में ये पहली बार है जब मुंबई को ग्रुप मैचों में चार हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उनके पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका होगा। दरअसल, 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के बावजूद मुंबई इंडियंस अंक तालिका (WPL 2026 Points Table) में दूसरे स्थान पर मौजूद है और इसका मुख्य कारण उनका बेहतर नेट रन रेट हैं।

यूपी के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जहां पहले ही प्लेऑफ की टिकट कटा चुकी है तो अन्य चारों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बरकरार है। मेग लैनिंग की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स ने अब तक खेले 5 मैचों में दो जीते हैं और तीन गंवाए हैं। लेकिन उनके तीन मैच शेष हैं।

अगर वह अपने तीनों मैचों की जीतने में कामयाब रहती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। वहीं, यूपी का नेट रन रेट भी माइनस मे है जो कि उनके लिए थोड़ी परेशानी का सबक बन सकता है। यूपी का नेट रन रेट फिलहाल -0.483 है। बता दें कि, यूपी ने अपने अंतिम दोनों मैचों में जीत हासिल की है और वह इस लय को आगामी मैचों में भी जारी रखना चाहेगी।

दिल्ली-गुजरात के पास भी चांस

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स ने भी अभी पांच-पांच मुकाबले खेले हैं और दोनों ने दो-दो मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, तीन-तीन मैचों में दोनों फ्रेंचाइजियों को हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि, थोड़ा बेहतर नेट रन रेट होने के कारण जहां दिल्ली चौथे स्थान पर है तो अंक तालिका (WPL 2026 Points Table) में गुजरात सबसे फिसड्डी टीम है। हालांकि, दिल्ली और गुजरात भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, लेकिन इन्हें आगामी मैचों में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी। यहां से प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे।

RCB के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी तरह फिट, टीम हुई वापसी

मुंबई इंडियंस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हालांकि, दो बार की महिला प्रीमियर लीग विजेता मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ (WPL 2026 Points Table) में जगह बनाना अन्य तीनों टीमों के मुकाबले थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि जहां एमआई अपने छह मैच खेल चुका है, जिसमें उनकी सिर्फ दो जीत दर्ज है तो अन्य चार टीमों ने सिर्फ पांच-पांच मुकाबले खेले हैं।

ऐसे में अगर यूपी, दिल्ली या गुजरात अपना अगला मुकाबला जीत जाती हैं तो मुंबई इंडियंस को नंबर दो की कुर्सी से हटना होगा, और ये उनका प्लेऑफ (WPL 2026 Points Table) में पहुंचने की उम्मीदों को भी खत्म कर सकता है।

जबकि मुंबई के अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा जो कि इस लीग में विजय रथ पर सवार है और एक भी मैच उन्होंने नहीं गंवाया है। ऐसे में वह एमआई के लिए एक बड़ा सिर दर्द बन सकते हैं। जबकि एमआई के लिए एक हार उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी खत्म कर देंगी।

यहां देखिए WPL 2026 Points Table का हाल

टीम

मैच

जीत

हार

टाई

PT

NRR

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर5500101.882
मुंबई इंडियंस624040.046
यूपी वॉरियर्स52304-0.483
दिल्ली कैपिटल्स52304-0.586
गुजरात जायंट्स52304-0.864

IPL 2026 के लिए RCB का होम ग्राउंड हुआ तय, इस मौदान पर खेले जाएंगें टीम के घरेलू मुकाबले

Tagged:

Delhi Capitals Mumbai Indians WPL 2026 WPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पांच मैच।

दो मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com