WPL 2026: Match 13, DC-W vs MI-W Match Prediction in Hindi: आज किसका चलेगा जादू? जानें रन, विकेट और विजेता
Published - 20 Jan 2026, 12:06 PM | Updated - 20 Jan 2026, 12:13 PM
Table of Contents
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स विमेन और मुंबई इंडियंस वूमेन आज दूसरी बार आमने-सामने होगी। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में मुंबई इंडियंस 50 रन से विजेता रही है। दिल्ली कैपिटल्स अभी तक टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मैच जीत पाई है और 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है वहीं मुंबई इंडियंस ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और वह 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
DC-W vs MI-W WPL 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा (गुजरात)
मैच की तारीख: 20 जनवरी 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 9
दिल्ली कैपिटल्स विमेन ने जीते: 4
मुंबई इंडियंस वूमेन ने जीते: 5
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| दिल्ली कैपिटल्स विमेन | L | W | L | L | L |
| मुंबई इंडियंस वूमेन | L | L | W | W | L |
कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा पिच रिपोर्ट:
यह मैच कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा (गुजरात) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 7 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं। कोटांबी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को हल्की मदद मिलती है।
पहली पारी का औसत स्कोर: 155 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 157 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 100%
स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 51%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 48 Runs | 48 Runs |
| 10 Overs | 82 Runs | 870Runs |
| 15 Overs | 127 Runs | 125 Runs |
| 20 Overs | 182 Runs | 178 Runs |
DC-W vs MI-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
नैट साइवर-ब्रंट मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी है। इन्होंने अभी तक 154 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी बल्ले और गेंद से अच्छा योगदान कर सकती हैं।
लिजेल ली ने दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया है यह अभी तक चार मैच में 167 रन बना चुकी है। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकती हैं।
DC-W vs MI-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
अमेलिया केर ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह मुंबई इंडियंस के तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। यह 10 विकेट ले चुकी हैं। इन परिस्थितियों में विकेट निकालने में सक्षम हैं।
नंदनी शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है और अभी तक 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में ब्रेकथ्रू दिला सकती हैं।
DC-W vs MI-W Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
मुंबई इंडियंस वूमेन काफी मजबूत टीम है और वह इस समय दूसरे स्थान पर है। नैट साइवर-ब्रंट,अमेलिया केर तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर अच्छी फार्म में है। कुल मिलाकर देखा जाए तो टीम सभी डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसलिए इस मैच में भी मुंबई इंडियन वूमेन का पलड़ा भारी है।
DC-W vs MI-W Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
दिल्ली कैपिटल्स विमेन: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, लुसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी
मुंबई इंडियंस वूमेन: हेली मैथ्यूज, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ
दिल्ली कैपिटल्स विमेन बनाम मुंबई इंडियंस वूमेन WPL 2026 के लिए स्क्वाड:
दिल्ली कैपिटल्स विमेन: लिजेल ली (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, चिनेल हेनरी, ममता मादिवाला, दीया यादव
मुंबई इंडियंस वूमेन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, मिली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार, साइका इशाक, राहिला फिरदौस
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।