वर्ल्ड कप हार से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, दिग्गज ने रातोंरात PCB को सौंप दिया अपना इस्तीफा

Published - 03 Mar 2026, 08:50 AM | Updated - 03 Mar 2026, 01:03 PM

Pakistan Cricket

Pakistan Cricket: आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हंगामा मचा हुआ है. खासकर भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाक टीम (Pakistan Cricket) की खेल जगत में थू-थू हो रही है. टीम सुपर-8 में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हालांकि आखिरी मैच में श्रीलंका के आगे 5 रनों से जीत भी दर्ज की थी.

लेकिन खराब रन रेट की वजह से पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रही. अब एक दिग्गज ने PCB को रातों-रात अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

PCB हुआ नाराज तो, दिग्गज ने दिया इस्तीफा

Pakistan Cricket

वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से PCB काफी नाराज है. बोर्ड ने स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख का पाकिस्तानी रुपये (लगभग 18,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया है. पीसीबी का कहना है कि अगर अच्छा करने पर इनाम मिलता है तो बुरा करने की भी सजा मिलेगी. वहीं, मैनेजमेंट के एक्शन लेने से पहले एक दिग्गज ने खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

दरअसल, पूर्व आईसीसी अंपायर अलीम दार ने PCB की सेलेक्शन कमिटी छोड़ दी है. उन्होंने पाकिस्तानी टीम (Pakistan Cricket) की खराब हालत देखकर यह फैसला लिया है. अलीम दार ने 2 मार्च 2026 को सोमवार को अपना इस्तीफा अधिकारियों को सौंप दिया. माना जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम के खराब परफॉर्मेंस के बाद उनपर दबाव था.

2024 से Pakistan Cricket से जुड़े अलीम दार

पाकिस्तानी क्रिकेट (Pakistan Cricket) टीम जब भी किसी सीरीज या टूर्नामेंट में हारती है तो इसका हर्जाना सेलेक्शन कमिटी के सदस्य, कोच या खिलाड़ी को चुकाना पड़ता है. हर बार कोई ना कोई अपने पद से इस्तीफा दे देता है या हटा दिया जाता है. पाकिस्तान में यह कोई हैरानी की बात नहीं है.

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पहले पाक टीम के हर खिलाड़ी पर जुर्माना लगा. फिर अलीम दार ने इस्तीफा दे दिया. बता दें कि अलीम दार 2024 में कमिटी से जुड़े थे.

उस वक्त पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 500 से भी ज्यादा रन बनाए थे. इसके बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा था. जिसके बाद डेटा एनालिस्ट को ही हटा दिया गया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोच, अब ये दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

अलीम दार ने 20 सालों तक की अंपायरिंग

56 साल के अलीम दार ने 2003 में टेस्ट और 2000 में वन डे इंटरनेशनल में अंपायरिंग डेब्यू किया था. अब तक वह 448 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं. वह 2003 में आईसीसी के एलीट पैनल का हिस्सा रहे चुके हैं. इसके अलावा वह तीन बार आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर का खिताब जीत चुके हैं. अलीम दार को खेल इतिहास में सबसे सम्मानित और अनुभवी अंपायरों में से एक माना जाता है.

Tagged:

PCB icc Aleem Dar pakistan cricket T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

पाकिस्तानी क्रिकेट अंपायर

50 लाख रूपये
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com