साई सुदर्शन हुए श्रीलंका दौरे से बाहर, तो सरफराज नहीं ये इस स्टार प्लेयर को मिल सकता है टीम इंडिया का पहला कॉल-अप

Published - 05 Aug 2026, 01:24 PM | Updated - 05 Aug 2026, 01:59 PM

Sai Sudharsan 2

Sai Sudharsan's replacement option: 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंकाई सरजमीं पर पहुंच गई है। 4 अगस्त को भारतीय टीम रवाना हुई और 5 अगस्त को अभ्यास भी शुरू कर दिया। हालांकि, दौरे पर बाकी खिलाड़ियों के साथ भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन नहीं गए हैं, क्योंकि वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं।

इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) (Sai Sudharsan) के खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। वहीं, इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि अगर वह फिट नहीं हो पाए तो रिप्लेसमेंट के रूप में किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। तो चलिए इसके बारे में हम आपको आगे बताते हैं।

CoE में Sai Sudharsan कर रहे हैं रिहैब

भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) को इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका दौरे पर चोट लगी थी। हालांकि, तब उनकी चोट उतनी गंभीर नहीं मानी जा रही थी लेकिन BCCI ने जब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया तो सुदर्शन का चयन फिटेनस के अधीन बताया।

इसके बाद, जानकारी आई कि साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और टीम के रवाना होने तक फिट हो जाएंगे। हालांकि, अब जानकारी आई है कि सुदर्शन अभी भी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और अभी तक फुल प्रवाह में बल्लेबाजी शुरू नहीं की है। इसी वजह से सुदर्शन के श्रीलंका दौरे पर नजर आने को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

सुदर्शन के बाहर होने पर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है स्क्वाड में मौका

Sai Sudharsan Replacement Yash Dhull

अब बात करते हैं उस स्थिति के बारे में कि साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) बाहर हुए तो रिप्लेसमेंट के रूप में किसे चुना जा सकता है। काफी लोगों के मन में सरफराज खान का नाम आ रहा होगा लेकिन उनका चयन अब मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर कर समर्थन नहीं है।

ऐसे में दिल्ली के युवा बल्लेबाज और भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान यश धुल को मौका मिल सकता है। धुल एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर मिडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यश धुल का रिकॉर्ड

दाएं हाथ के बल्लेबाज यश धुल ने 2022 में दिल्ली के लिए अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक 38 मैच खेले हैं, जिनकी 64 पारियों में 47.06 की औसत से 2777 रन बनाए हैं। उनके नाम 9 शतक और 10 अर्धशतक हैं। वहीं, उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 200 है। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में भी यश धुल ने अच्छा किया था। उन्होंने 5 मैचों में 48.22 की औसत से 434 रन बनाए थे। इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े थे।

यह भी पढ़ें: टीम की बढ़ी टेंशन, इस स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लाया गया

Tagged:

team india yash dhull Sri Lanka Cricket team Sai Sudharsan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com