ऋषभ पंत के बाहर होते ही LSG ने इस विदेशी विकेटकीपर पर खेला दांव, ट्रेड हुआ लगभग तय
Published - 23 Aug 2026, 10:26 AM | Updated - 23 Aug 2026, 01:20 PM
Table of Contents
Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में बदलाव की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बाहर होने की अफवाहों के बीच में अब एक खूंखार विदेशी खिलाड़ी के टीम से जुड़ने की खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली यह फ़्रैंचाइज़ी 31 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पर दांव लगाने पर विचार कर रही है.
Rishabh Pant के बाहर होते ही LSG ने इस विदेशी विकेटकीपर पर खेला दांव!

आईपीएल 2026 के समापन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अगले सीजन किसी नई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है.
न तो एलएसजी टीम मैनेजमेंट ने इस अफवाह की पुष्टि की और न ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया मिली है. इस बीच अब एक और बड़ी खबर मिली है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपने खेमे में शामिल करना चाहती है.
Huge news for KKR & LSG fans!
— Ankit (@circankit) August 22, 2026
Sanjiv Goenka’s LSG is reportedly keen to trade in Tim Seifert after his heroics in overseas leagues. In exchange, KKR might finally secure a power-hitting overseas wicketkeeper!
Who wins this trade deal if it goes through? pic.twitter.com/7EPlz6m5PO
ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर जीत से बदला WTC का समीकरण, अब ये 2 टीमें कर रहीं फाइनल के लिए क्वालीफाई
IPL 2026 में हुए थे KKR में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ टिम सीफर्ट का ट्रेड करना चाहती है. इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने विदेशी लीग में प्रभावशाली प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचा है. अपनी पावर हिटिंग बल्लेबाजी से वह सभी के दिलों में जगह बनाई है. आईपीएल 2026 ऑक्शन में केकेआर ने ₹1.50 करोड़ की रकम देकर टिम सीफर्ट को अपने टीम में शामिल किया था. पिछले साल तीन मैच खेलते हुए वह 19 रन बना पाए थे.
ऐसा रहा है टी20 करियर
टिम सिफर्ट के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 340 मुकाबले खेले हैं. इसकी 315 पारियों में उनके बल्ले से 8216 रन निकले हैं, जिसमें 6 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं. अगर लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2027 के लिए उन्हें ट्रेड करने में सफल हो जाती है, तो वे टीम की बैटिंग लाइनअप के लिए मज़बूती का ज़रिया साबित हो सकते हैं. टिम सीफर्ट टॉप ऑर्डर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को दमदार शुरूआत दिलाने में सक्षम है.
मुंबई इंडियंस ने जुबिन भरूचा को दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्यों अजमल कसाब के साथ जुड़ रहा उनका नाम?
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर