क्या इस साल भी इम्पैक्ट प्लेयर ही खेलेंगे रोहित शर्मा? हेड कोच महेला जयवर्धने ने बता दी सच्चाई
Published - 18 Mar 2026, 11:17 AM | Updated - 18 Mar 2026, 11:38 AM
Table of Contents
28 मार्च से शुरू होने वाली आईपीएल 2026 में मात्र 10 दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी टीमों की अंदरूनी बातें सामने लगी है, कोच से लेकर खिलाड़ी तक कुछ नया खुलासा करते नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पिछले सीजन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस के लिए अधिकतर मैच बतौर इंपैक्ट खिलाड़ी टीम में मौजूद थे। इस साल उन्हें किस रोल में टीम में शामिल किया जाएगा इसका भी खुलासा हो चुका है।
2025 में Rohit Sharma का प्रदर्शन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पांच बार विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां उन्होंने खुलकर अटैकिंग बल्लेबाजी की।
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हिटमैन ने 15 मैचों में कुल 418 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.28 रहा, जो उनके पिछले कुछ सीजन की तुलना में काफी बेहतर था। उन्होंने सीजन में 4 अर्धशतक जड़े, जिसमें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेली गई 81 रनों की पारी उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रही।
हालांकि, उनका औसत 29.86 के आसपास रहा, जिससे साफ पता चलता है कि वह कई बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। टीम प्रबंधन ने उनकी फिटनेस और कार्यभार को देखते हुए उन्हें कई मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी इस्तेमाल किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोहित (Rohit Sharma) ने 41 चौके और 22 छक्के लगाकर अपनी पावर-हिटिंग क्षमता का परिचय दिया। कुल मिलाकर, कप्तान के रूप में जिम्मेदारी न होने के बावजूद, उन्होंने टॉप ऑर्डर में टीम को तेज शुरुआत दिलाने की अपनी भूमिका को बखूबी निभाया।
कौन सी फुटबॉल टीम के फैन है एमएस धोनी? साथी क्रिकेटर ने कर दिया बड़ा खुलासा
महेला जयवर्धने ने Rohit Sharma पर क्या कहा ?
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने के हालिया बयान ने आईपीएल 2026 के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की भूमिका को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जयवर्धने ने साफ किया है कि हिटमैन आगामी सीजन में एक पूर्ण खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे और उन्हें 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
पिछले सीजन में रोहित की फिटनेस को लेकर कुछ चिंताएं थीं, जिसके कारण उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया था। इसी वजह से उन्हें कई मैचों में केवल बल्लेबाजी तक सीमित रखा गया था।
हालांकि, जयवर्धने का मानना है कि रोहित की उपस्थिति केवल रनों तक सीमित नहीं है,उनका प्रभाव ड्रेसिंग रूम और मैदान पर टीम के मनोबल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के इस भरोसे से यह साफ है कि रोहित अब पूरी तरह फिट हैं और आगामी सीजन में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं।
रोहित की अगुआई में मुंबई ने पांच कप जीते
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ी हैं, जिनका नाम इस लीग के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उनके आईपीएल सफर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के साथ हुई थी, जहाँ उन्होंने 2009 में अपना पहला खिताब जीता।
इसके बाद मुंबई इंडियंस के साथ उनका एक ऐसा युग शुरू हुआ जिसने इतिहास बदल दिया। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताबी जीत हासिल की, जिससे वे लीग के सबसे सफल कप्तान बन गए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पांच ट्रॉफी अपने नाम किया है।
मैदान पर उनकी नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उनका बल्ला भी हमेशा गरजा है। रोहित वर्तमान में टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका दबदबा कायम है, वे वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी खिताब दिलाकर अपनी महानता को एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया है। कुल मिलाकर, रोहित शर्मा केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक विजेता की पहचान बन चुके हैं, जिनकी मौजूदगी ही टीम के लिए जीत की गारंटी मानी जाती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर