WI vs SCO Match Prediction in Hindi, Match 2: दूसरे मैच में कौन मारेगा बाजी? देखें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 06 Feb 2026, 03:02 PM | Updated - 06 Feb 2026, 03:12 PM
Table of Contents
WI vs SCO Match Prediction: वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच कोलकाता में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा है तो स्कॉटलैंड को भी अपने दोनों अभ्यास मैच हारी है।
दोनों टीमों का T20 फॉर्मेट में प्रदर्शन खराब रहा है लेकिन इस मैच में दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर टूर्नामेंट में जीत के साथ खाता खोलना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs SCO Match Prediction पर नजर डालेंगे।
WI vs SCO Match 2 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड (ICC T20 WC 2026)
स्टेडियम: ईडन गार्डन कोलकाता
मैच की तारीख: 7 फरवरी 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 1
वेस्टइंडीज ने जीते: 0
स्कॉटलैंड ने जीते: 1
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: IND vs USA, HEAD TO HEAD: दोनों टीमों का कितनी बार हुआ आमना-सामना? जानें क्या कहता दोनों टीमों का इतिहास
हालिया फॉर्म:
| वेस्टइंडीज | L | W | L | L | W |
| स्कॉटलैंड | L | L | L | L | W |
ईडन गार्डन कोलकाता पिच रिपोर्ट:

WI vs SCO Match 2 ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछले 5 मैचों के आंकड़ों के अनुसार बल्लेबाजी आसान नजर आई है। तेज गेंदबाजों को इस पिच पर मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी का चुनाव करती है।
पावर-प्ले अनुमानित स्कोर: 40-50 रन
पहली पारी अनुमानित स्कोर: 160-170 रन
दूसरी पारी अनुमानित स्कोर: 150-160 रन
WI vs SCO Match 2 संभावित प्लेइंग-XI:
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी और जेडन सील्स।
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुनसे, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, सफ्यान शरीफ, ब्रैडली करी और ब्रैडली व्हील।
WI vs SCO Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
शिमरॉन हेटमायर साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 श्रृंखला में शानदार फार्म में नजर आए हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
ब्रैंडन मैकमुलेन ने अभ्यास मैच में 39 गेंद में 95 रन की पारी खेली है। यह भी इस मैच में अच्छा योगदान कर सकते हैं।
WI vs SCO Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
गुडाकेश मोटी ने वेस्टइंडीज टीम के लिए T20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी यह मिडिल ओवर में विकेट ले सकते हैं।
जेसन होल्डर कोलकाता की पिच पर वेस्टइंडीज के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। यह काफी अनुभवी ऑलराउंडर है।
WI vs SCO Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड मैच में ईडन गार्डन कोलकाता की पिच,टीम संयोजन, और अनुभव को देखते हुए वेस्टइंडीज टीम को इस मैच में आगे माना जा रहा है। वेस्टइडीज के पास पावर हीटर बल्लेबाज मौजूद है जो अपने दम से मैच जीतने की क्षमता रखते हैं।
WI vs SCO Match Predictio, ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर) ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, जेडन सील्स, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी, सफ्यान शरीफ, टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ, ओलिवर डेविडसन, ज़ैनुल्लाह इहसान
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
west indies cricket team Scotland Cricket team WI vs SCO Match Prediction WI vs SCO Match 2 WI vs SCO WI vs SCO Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।