CSK ने जहीर खान को क्यों चुना? धोनी के रोल पर भी सामने आया बड़ा खुलासा

Published - 22 Sep 2026, 10:21 AM | Updated - 22 Sep 2026, 11:03 AM

Zaheer Khan

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को अपने नए हेड कोच की तलाश थी। अभी तक यह जिम्मेदारी स्टीफन फ्लेमिंग संभाल रहे थे लेकिन CSK के साथ आपसी सहमति से उन्होंने करीब 18 साल बाद अलग होने का फैसला किया। तभी से इस बात की चर्चा हो रही थी कि किस दिग्गज को हेड कोच बनाया जाएगा।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में हेमंग बदानी का नाम सामने आ रहा था। वहीं, CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल माइकल हसी भी रेस में थे। इसके अलावा इयोन मॉर्गन और कई अन्य विदेशी नाम भी दावेदार बताए जा रहे थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने सभी को हैरान करते हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बने Zaheer Khan, फैसले में धोनी का भी अहम रोल

Zaheer Khan 1

आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स जहीर खान (Zaheer Khan) को हेड कोच बनाएगी, इसकी जानकारी किसी भी मीडिया रिपोर्ट्स में नहीं दी थी गई। इसी वजह से यह फैसला काफी चर्चा में है। हालांकि, जिस तरह से बिना किसी को भनक लगे घोषणा की गई, उसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि इसमें एमएस धोनी का अहम रोल है, जो टीम के पूर्व कप्तान हैं।

अब CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि जहीर खान (Zaheer Khan) को हेड कोच बनाने में एमएस धोनी ने बहुत ही अहम रोल अदा किया है।

जहीर की नियुक्ति में धोनी की भूमिका का CSK के सीईओ ने किया खुलासा

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए काशी विश्वनाथन के बताया,

"जहीर का नाम एमएस धोनी ने सुझाया था और रूपा व ऋतुराज गायकवाड़ वाली क्रिकेट मैनेजमेंट टीम इस बात पर सहमत थी कि वह इस भूमिका के लिए सही हैं। उन्हें IPL में MI और LSG के साथ काम करने का अनुभव है, और इसे देखते हुए हमें लगा कि वह सही पसंद हैं।"

सपोर्ट स्टाफ चुनने को लेकर जहीर खान को मिली आजादी

आईपीएल 2027 के लिए हेड कोच जहीर खान (Zaheer Khan) को अपने सपोर्ट स्टाफ का चयन करना होगा। इसके लिए उन्हें CSK की तरफ से पूरी आजादी गई गई है। इसी वजह से कुछ अन्य दिग्गजों को भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में एंट्री मिल सकती है।

हालांकि, जहीर ने कुछ समय माँगा है। इसके बाद ही वे अपने साथ काम करने वाले स्टाफ को लेकर फैसला लेंगे। बता दें कि जहीर की नियुक्ति एक साल के लिए हुई है। इसके बाद, एक्सटेंशन का ऑप्शन है, लेकिन इसके लिए फैसला बाद में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जहीर खान के साथ CSK ने IPL 2027 के लिए कप्तान का किया ऐलान, अब इस खिलाड़ी के पास रहेगी कमान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com