IPL से बाहर हुए पैट कमिंस की कौन लेगा जगह? जानें रिप्लेसमेंट प्लेयर का नाम

Published - 19 Mar 2026, 10:09 AM | Updated - 19 Mar 2026, 10:22 AM

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च को शुरू हो रहा है. लेकिन लीग से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को पैट कमिंस के रूप में बड़ा झटका लगा है. वह पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2026 की शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो गए है. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि, अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि पैट कमिंस की जगह IPL की प्लेइंग XI में किसे जगह मिलेगी?

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद को खलेगी कमिंस की कमी

IPL

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड और लियाम लिविंगस्टोन जैसे प्रमुख खिलाड़ियों से एक्ट्रा योगदान की उम्मीद की जा रही है. लेकिन गेंदबाजी विभाग ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बिना कमजोर नजर आ रहा है.

हालांकि, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और शिवम मावी जैसे बॉलर कमिंस की भरपाई करने की पूरी कोशिश करेंगे. वह टीम के लिए सकंटमोचन बनकर विरोधियों पर दबाव बनाएंगे. लेकिन प्लेइंग इलेवन में पैट कमिंस की जगह हैदराबाद मैनेजमेंट अन्य खिलाड़ियों को शामिल कर सकता है.

SRH के नियमित कप्तान की अनुपस्थिति पावरप्ले के लिए झटका साबित हो सकती है. क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाएं थे.

पैट कमिंस का रिप्लेसमेंट बनेगा यह इंग्लिश क्रिकेटर

इंग्लिश क्रिकेटर ब्राइडन कार्स पैट कमिंस का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं. वह 91mph की रफ़्तार से गेंदबाजी करते हैं. उनके पास सपाट पिचों पर गेंदबाज़ी करने की काबिलियत है. ब्राइडन कार्स दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं, जो कि विकेट लेने में माहिर है. साथ ही बल्ले से भी योगदान देते हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी की गेंद पिच पर पटकने के बजाय स्किड करने वाली होती है.

उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी20 क्रिकेट में 30 अगस्त 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिवरसाइंड ग्राउंड में डेब्यू किया था. अब तक ब्राइडन 14 मैचों में 20.6 की औसत और 9.22 की इकोनॉमी से 20 विकेट हासिल किए हैं.

हालांकि, उन्होंने फर्स्ट-क्लास विकेट में 190 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. ब्राइडन कार्स 2025 एशेज सीरीज़ के दौरान इंग्लैंड की टेस्ट टीम के स्क्वाड में शामिल थे.

IPL 2026: ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, तो काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को भी दी ये बड़ी जिम्मेदारी

SRH ने 1 करोड़ रूपये में खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 के ऑक्शन में 1 करोड़ रूपये में खरीदा था. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पैर के अंगूठे की चोट के कारण वह लीग से बाहर हो गए थे. इसके बाद आईपीएल 2026 के लिए SRG ने उन्हें रिटेन किया है. अब ब्राइडन कार्स पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

एसआरएच ने पुष्टि की है कि बैक इंजरी से जूझ रहे कमिंस कब टीम से जुड़ेंगे इसकी कोई तय सीमा नहीं है. उनकी गैरमौजूगी में टीम की गेंदबाजी विरोधी टीम के खिलाफ कमजोर दिखाई पड़ी रही है. ऐसे में उनकी जगह SRH इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्राइडन कार्स प्लेइंग XI में दिखाई दे सकते हैं.

IPL 2026 के लिए SRH की टीम

पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिख क्लासन, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन स्मरण, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंजे, क्रेंस फुलेतरा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, लियम लिविंगस्टन और अनिकेत वर्मा

'वो सबसे बढ़िया...' एबी डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को सुझाया नाम, बताया किसे बनाना चाहिए सूर्या के बाद नया टी20 कप्तान

Tagged:

ipl pat cummins SRH Indian Premier League 2026 BRYDON CRASE
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

ईशान किशन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com