टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के चलते संन्यास ले रहे जोस बटलर? बड़ी अपडेट आई सामने

Published - 19 Mar 2026, 10:49 AM | Updated - 19 Mar 2026, 11:00 AM

Jos Buttler

Jos Buttler: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर के लिए बेहद ठंडा रहा था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 पारियां खेलीं थीं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 87 रन बनाए थे। इसके बाद कयास लगने लगे थे कि यह इंग्लिश खिलाड़ी टी20 प्रारूप से संन्यास ले सकता है। लेकिन अब खुद बटलर (Jos Buttler) ने साफ कर दिया है कि वह खराब फॉर्म के चलते संन्यास लेंगे या फिर नहीं।

इससे पहले इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में उन्हें भारत के हाथों 7 रन की रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंज मैच में अंतिम गेंद तक बना रहा, लेकिन वह जीत की दहलीज को पार नहीं कर सका।

क्या संन्यास लेने जा रहे हैं बटलर?

विश्व कप 2026 में खराब फॉर्म से जूझने के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन अब खुद बटलर ने साफ किया है, वह फिलहाल रिटायरमेंट लेने के मूड में नहीं हैं। साथ ही जब बटलर ने अगली टी20 सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में कहा,

‘’मुझे नहीं मालूम। जाहिर है, मेरा पिछला टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा, जो निराशाजनक है, लेकिन हाल के वर्षों में मैंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है, इसलिए उम्मीद है कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ सकूंगा।" जोस बटलर ने ये भी माना कि वह अब इंग्लैंड के कप्तान नहीं हैं और न ही वह चयनकर्ता हैं तो इसलिए जो होगा वह होगा।

परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा-बटलर

विश्व कप 2026 में फ्लॉप होने के बाद जोस बटलर (Jos Buttler) ने जानबूझकर क्रिकेट से दूरी बना ली थी और वह अपने परिवार के साथ फ्रांस के पहाड़ों में एक सप्ताह की छुट्टियां बिताकर वापस लौटे हैं। इसके बाद बटलर ने माना कि वह पहले से अधिक तरोताजा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा,

“मैं क्रिकेट से पूरी तरह दूर था, जो उस समय मेरे लिए एकदम सही था। मुझे ठीक इसी की ज़रूरत थी।” हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े टूर्नामेंट में बटलर के खराब फॉर्म के बावजूद चयनकर्ता उनपर दोबारा भरोसा जताएंगे या फिर अन्य बल्लेबाजों को मौका देंगे, जो कि आने वाले वर्षों तक टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

पैट कमिंस हुए IPL 2026 से बाहर, तो काव्या मारन ने किया अपने नए कप्तान का अधिकारिक ऐलान

गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे Jos Buttler

आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में जोस बटलर (Jos Buttler) ने काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इसपर खरे नहीं उतर सके। हालांकि, बटलर आईपीएल 2026 के लिए भारत लौटेंगे, जहां वह शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

यह लीग उनकी टी20 टीम में वापसी करने की चाबी हो सकती है, क्योंकि इस लीग में शानदार प्रदर्शन करने वह अपनी लय को दोबारा हासिल कर सकते हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि जब भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी तो उस दल में जोस बटलर (Jos Buttler) होंगे या फिर नहीं।

ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, तो काव्या मारन ने अभिषेक शर्मा को भी दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Tagged:

jos buttler india vs england T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

87 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com