गुवाहाटी में किसका चलेगा जादू—बैटिंग या बॉलिंग? RR vs MI पिच रिपोर्ट से उठे पर्दे

Published - 06 Apr 2026, 10:30 AM | Updated - 06 Apr 2026, 11:05 AM

RR vs MI

RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएाग. दोनों टीमों का आमना-सामना गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. RR दो जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. वहीं, MI एक जीत के साथ छठें पायदान पर काबिज है. ऐसे में मुंबई इंडियंस को दूसरी जीत की तलाश है.

जबकि, राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत का रथ आगे भी जारी रखना चाहेगी. लेकिन दोनों टीमों (RR vs MI) की किस्मत का परिणाम बरसापारा स्टेडियम की पिच पर है. चलिए तो आगे जानते हैं कि इस मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों में से किस का बोलबाला रहेगा.

RR vs MI: गेंदबाजों की बोलेगी तूती या बल्लेबाज बरसाएंगे रन?

RR Vs MI

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में RR vs MI मुकाबले में बल्लेबाजों का ज्यादा प्रभाव रहेगा. पिच सपाट और सख्त होने के कारण यहां पर रन आसानी से बनेंगे. हालांकि, शुरूआती कुछ ओवर्स तेज गेंदबाज असरदार साबित होंगे. लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी.

इस मैदान की पिच लाल मिट्टी से बनी है. जिस कारण बल्लेबाजों का अच्छा उछाल मिलता है. ओस की भूमिका मुकाबले में अहम होगी. जिस कारण टारगेट चेज करना आसान हो जाएगा.

IPL 2026 से भारत की नई यंग 15 सदस्यीय टीम हो गई तैयार, अब यही खेलने जाएगी एशियन गेम्स! वैभव, प्रियांश, जुरेल, रिजवी, अनिकेत...

ओस की भूमिका होगी अहम

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में अब तक कुल 7 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 मैच जीते हैं. जबकि, गेंदबाजी करने वाली टीम ने भी 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है. लिहाजा, जीत की जिम्मेदारी पिच पर नहीं बल्कि गेंदबाजों और बल्लेबाजों पर रहेगी.

हालांकि, कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. क्योंकि, रात के समय में ओस के कारण रन बनाना आसान होगा.

IPL मैचों में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी के आंकडें:

  • कुल मैच- 7
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 3
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 3
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 142.86
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 199/4 (Rajasthan Royals) 08/04/2023 v Delhi Capitals
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 127 (Chennai Super Kings) 30/03/2026 v Rajasthan Royals
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 25.47
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.4

RCB की जीत मातम में बदली, दिग्गज के निधन की आई खबर, शोक में डूबा पूरा क्रिकेट जगत

Tagged:

ipl Mumbai Indians RAJSTHAN ROYALS RR vs MI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com