इधर चल रहा IPL 2026, उधर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ियों ने किया अचानक संन्यास का ऐलान

Published - 02 Apr 2026, 03:38 PM | Updated - 02 Apr 2026, 04:42 PM

IPL 2026

IPL 2026: भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक पांच मुकाबला खेले जा चुके हैं। लेकिन इसी बीच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के दो खिलाड़ियों ने अचानक से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है।

आईपीएल के 19वें एडिशन (IPL 2026) में इन दोनों टीमों ने अभी तक एक-एक मैच खेला है, जिसमें दोनों को जीत मिली है। लेकिन, पहले मैच के बाद ही दोनों फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, प्रशंसकों के लिए अच्छी बात ये है कि ये दो प्लेयर्स फिलहाल राजस्थान या पंजाब का हिस्सा नहीं है, बल्कि ये आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

IPL 2026: पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ने लिया संन्यास

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर रवि बोपारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बोपारा ने आईपीएल और इंग्लैंड के लिए बीते एक दशक से कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वह इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी क्रिकेट में सक्रिय थे, परंतु वहां से भी उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

बोपारा दुनिया की लगभग सभी टी20 लीग में खेल चुके हैं, जिसमें भारत की आईपीएल भी शामिल है। इस लीग में उन्होंने पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन्होंने कुल 24 मैचों में 531 रन बनाए थे।

जबकि पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने खेले 15 मैचों में 386 रन ठोके थे। बोपारा ने आईपीएल डेब्यू भी पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर किया था, जब इस टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से पहचाना जाता था। साल 2009 और 2010 में वह प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा थे तो साल 2015 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहने नजर आए थे।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा

रवि बोपारा के अलावा साउथ अफ्रीका के शीर्ष क्रम बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रासी की गिनती अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने तीनों प्रारूप मिलकर कुल 146 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4968 रन बनाए हैं।

हालांकि, वह काफी लंबे समय से साउथ अफ्रीका टीम से बाहर थे और हाल ही में जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी उनको बाहर कर दिया गया था। रासी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2022 में खेल चुके हैं, लेकिन उनको सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 11 की मामूली औसत और 91.66 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 22 रन बनाए थे। इस दौरान 12 नाबाद उनका सर्वोच्च स्कोर था। यही कारण है कि इसके बाद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनपर दांव नहीं लगाया।

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल खेलने वाला खिलाड़ी बनेगा वैभव सूर्यवंशी! टीम इंडिया में डेब्यू, दिग्गज का ऐलान

भावुक नोट किया शेयर

साउथ अफ्रीका मिस्टर डिपेंडेबल माने जाने वाले रासी वैन डेर डुसेन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट जर्नी से लेकर अपने परिवारजनों को धन्यवाद दिया। रासी ने लिखा,

"गर्व और शुक्रगुजार होते हुए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका) जर्सी पहनने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है जो आपको परखती है और इनाम भी देती है। अपने देश के लिए खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।"

रासी 16 अगस्त 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, जो कि टी20 था। इस मैच के बाद प्रोटियाज क्रिकेट बोर्ड ने उनको टीम से ड्रॉप कर दिया था, जबकि 37 वर्षींय रासी ने अब खुद सामने आकर अपने क्रिकेट करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वह विश्व की अन्य फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा लेंगे या फिर अन्य विकल्पों में किस्मत आजमाएंगे, जैसे की कमेंट्री या कोचिंग।

IPL 2026 के बीच इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास, अब कभी नहीं खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

71 वनडे मैच।

51 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com