इधर गंभीर ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिलाई जीत, उधर बोर्ड ने नए हेड कोच का किया ऐलान

Published - 18 Mar 2026, 04:23 PM | Updated - 18 Mar 2026, 04:34 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 : T20 World Cup 2026 खत्म हुए अभी 10 दिन ही बीते हैं और भारतीय टीम ने फाइनल (T20 World Cup 2026) में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका बेहद अहम रही।

इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है , जहां एक ओर टीम इंडिया इस जीत का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने नए हेड कोच के नाम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।

T20 World Cup 2026 के बाद बोर्ड ने नए हेड कोच का किया ऐलान

जहां एक तरफ भारतीय हेड कोच की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) जीतकर इतिहास रचा, वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। ब्रैड हैडिन को न्यू साउथ वेल्स पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है और वह जून से जिम्मेदारी संभालेंगे।

48 वर्षीय हैडिन करीब एक दशक बाद क्रिकेट NSW में लौटे हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ असिस्टेंट और फील्डिंग कोच रह चुके हैं और फिलहाल IPL में पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं।

हेड कोच बनकर भावुक हुए ब्रैड हैडिन

न्यू साउथ वेल्स के नए हेड कोच बनाए जाने के बाद ब्रैड हैडिन ने इसे अपने करियर का बेहद खास पल बताया। उन्होंने कहा कि NSW क्रिकेट हमेशा उनकी ज़िंदगी का अहम हिस्सा रहा है और ‘ब्लूज़’ के साथ दोबारा जुड़ना उनके और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।

हैडिन ने टीम के मौजूदा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने की उत्सुकता जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य NSW क्रिकेट की पुरानी पहचान और दबदबे को फिर से स्थापित करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह एक ऐसी टीम तैयार करना चाहते हैं, जिसका खेलने का अंदाज़ आक्रामक और अलग हो, जिस पर हर कोई गर्व कर सके। साथ ही ‘बैगी ब्लू’ पहनने को उन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक बताया।

T20 World Cup 2026 Prize Money: जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये, टीम इंडिया के हिस्से में आएंगे इतने

क्रिकेट NSW के CEO ली जर्मन की प्रतिक्रिया

क्रिकेट NSW के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ली जर्मन ने ब्रैड हैडिन की नियुक्ति को टीम के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि हैडिन एक बेहद सम्मानित और अनुभवी कोच हैं, जिन्हें इंटरनेशनल और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में काम करने का लंबा अनुभव है।

इसके साथ ही उन्हें NSW क्रिकेट के सिस्टम, संस्कृति और खेलने के तरीके की गहरी समझ है, जो उनके लंबे जुड़ाव और ग्रासरूट क्रिकेट से मजबूत संबंधों के कारण विकसित हुई है।

जर्मन ने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर हैडिन अपनी शानदार लीडरशिप, जुझारूपन और प्रतिस्पर्धी रवैये के लिए जाने जाते थे, और यही गुण उनके कोचिंग करियर में भी साफ नजर आते हैं।

उन्हें पूरा विश्वास है कि हैडिन के मार्गदर्शन में ‘ब्लूज़’ टीम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और जून से उनके साथ काम करने को लेकर बोर्ड बेहद उत्साहित है।

ये भी पढ़े : 'मैंने उस वजह से...' रविचंद्रन अश्विन ने महीनों बाद बड़ा खुलासा, बताया क्यों जल्दबाजी में करना पड़ा संन्यास का ऐलान

Tagged:

Gautam Gambhir Brad Haddin T20 World Cup 2026 NSW
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com