कौन सी 2 टीमें खेलेगी IPL 2026 का फाइनल? ईशान किशन ने झट से बताया नाम
Published - 29 Mar 2026, 09:39 AM | Updated - 29 Mar 2026, 09:49 AM
Table of Contents
Ishan Kishan: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज RCB की जीत के साथ हो चुका है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ना. लेकिन कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की धुंआधार पारी खेली, जो कि ना सिर्फ उनके जुनून को दिखाती है बल्कि बताती है कि वह SRH को किसी भी हाल में चैंपियन बनाकर रहेंगे.
हाल ही में उन्होंने अपने बयान से भी साफ कर दिया है. वहीं, इस मैच से पहले ईशान किशन (Ishan Kishan) ने उन दो टीमों के नाम बताए हैं जो कि IPL 2026 का फाइनल खेलेगी.
Ishan Kishan ने किन टीमों का लिया नाम?

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने आईपीएल 2026 के खिताबी जंग के लिए जिन दो टीमों का नाम बताया है, उनमें एक सनराइजर्स हैदराबाद है. दूसरी ईशान ने मुंबई इंडियंस का चयन किया है. उनका मानना है कि यह दोनों टीमें इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करेगी और फाइनल तक पहुंचेगी.
बता दें कि मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अब तक 1 बार खिताब जीता है. एसआरएच ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर यह ट्रॉफी हासिल की थी.
ईशान का बल्ला बना रन मशीन
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी सौंपी गई है. पिछले कुछ वक्त से ईशान लगातार अपने बल्ले से खुद की काबिलियत को साबित कर रहे हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रन बनाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाई. फिर पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से धड़ाधड़ रन बनाए.
आईपीएल 2026 में 28 मार्च को खेले गए मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम के लिए न सिर्फ कप्तानी की, बल्कि बल्ले से भी रन बनाए. जब ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे ओपनर सस्ते में आउट हो गए, तब ईशान ने रन स्कोर बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली. उन्होंने 210.52 के स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन कूटे.
सबसे कम उम्र के कप्तान बने ईशान किशन
वहीं, आईपीएल 2026 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालते हुए दूसरे युवा कप्तान बन गए हैं. उन्होंने 27 साल 253 दिन की उम्र में टीम की कमान संभाली है. उनसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए केन विलियमसन सबसे युवा कैप्टन रहे हैं. विलियमसन 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में SRH के कप्तान बने थे.
हालांकि, ईशान के लिए यह अनुभव नया नहीं है. वह सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी कर चुके हैं. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया था.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर