कप्तान हार्दिक पांड्या की साजिश! या वाकई में थे चोटिल? कोच महेला जयवर्धने ने बताई सूर्या के Impact Player खेलने की वजह

Published - 30 Mar 2026, 03:33 PM | Updated - 30 Mar 2026, 03:48 PM

Mahela Jayawardene

Mahela Jayawardene: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था, जहां एमआई ने 6 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए थे, जिसको मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।

हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि इस मैच में सूर्यकुमार यादव को शुरुआती प्लेइंंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, जबकि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तहत मैदान पर उतरे थे। टॉस के समय कप्तान हार्दिक ने भी इसके पीछे की वजह नहीं बताई थी, लेकिन अब कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने इसका खुलासा कर दिया है।

क्यों नहीं दिया प्लेइंग इलेवन में मौका?

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बैटिंग के लिए नंबर तीन पर उतरे थे, लेकिन फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर मौजूद नहीं थे, जिसका मुख्य कारण उनका शुरुआती प्लेइंग इलेवन से बाहर होना था। केकेआर के खिलाफ सूर्या ने आउट होने से पहले 8 गेंदों पर 16 रन की छोटी पारी खेली थी। मैच के बाद एमआई के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा,

मुझे उम्मीद है कि आप बेवजह की बातें नहीं फैलाएंगे। टीम में सब बहुत खुश हैं। स्काई हमारे साथ जुड़ गए हैं। उन्हें जांघ में थोड़ी तकलीफ थी। वह फील्डिंग वगैरह कर रहा था। मुझे पता था कि इस मैच से अगले मैच तक मेरे पास 5 दिन का समय है। मैं बस उसे थोड़ा अतिरिक्त समय देना चाहता था। आखिर में तो वह 3-4 ओवर गेंदबाजी करने के लिए भी तैयार था।”

कोई अफवाहें नहीं फैलाएं- Mahela Jayawardene

श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने आगे कहा, “मैंने कहा, नहीं, बिल्कुल ठीक है। कोई बात नहीं। यह एक बदलाव था। कृपया कोई अफवाहें न फैलाएं। बस मुझे सावधानी बरतनी होगी। ये खिलाड़ी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और पूरे सीजन में इनका खेलना मेरे लिए जरूरी है। ये मेरे और प्रबंधन के सोच-समझकर लिए गए फैसले हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

बता दे कि, एमआई के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन अब खुद हेड कोच ने आकर साफ कर दिया है कि सूर्या को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों इस्तेमाल किया गया।

कब-कहाँ और कैसे लगी धोनी को चोट? किस डेट को खेलेंगे मुकाबला! CSK के सीईओ ने सबकुछ किया कंफर्म

रोहित भी रह चुके हैं इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस का टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों को इम्पैक्ट प्लेयर की तरह इस्तेमाल करने का इतिहास पुराना रहा है। सूर्या से पहले टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी पिछले सीजन अधिकांश मौकों पर इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट की तरह खेलते नजर आएं हैं, जिसके बाद एमआई को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और प्रशंसक भी इस हरकत से बेहद नाराज थे।

लेकिन सीजन शुरू होने से पहले जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को मैदान पर जितना संभव हो सके, उतना समय देना चाहती है। “मैदान पर हो या मैदान के बाहर, वह अभी भी टीम पर बहुत बड़ा प्रभाव डाल रहे हैं। लेकिन निश्चित रूप से इस साल, मैं उन्हें जितना हो सके मैदान पर रखना चाहता हूं।”

जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा। इस बयान से साफ है कि आगामी मैचों में रोहित शर्मा भी इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नजर आ सकते हैं, लेकिन अधिकांश मैचों में वह मैदान पर नजर आएंगे।

Rinku Singh करेंगे अब KKR की कप्तानी, अजिंक्य रहाणे चोटिल, ये खिलाड़ी होगा उपकप्तान

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

448 वनडे मैच।

तीन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com