विराट कोहली vs सूर्यकुमार यादव: टी20 इंटरनेशनल में नंबर-3 की पोजीशन पर कौन सा खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ? जानें किसके आंकड़े बेहतर

Published - 26 Feb 2026, 05:00 PM | Updated - 27 Feb 2026, 08:15 AM

Virat Kohli vs Suryakumar Yadav

Virat Kohli vs Suryakumar Yadav: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 की पोजीशन का नाम आते ही सबसे पहला नाम जहन में विराट कोहली का आता है. लेकिन इसी नंबर पर सूर्यकुमार यादव भी बैटिंग करते हैं. नंबर 3 वो पोजिशन है, जहां खिलाड़ी को पावरप्ले में तेजी से रन बनाने होते हैं. शुरूआती विकेट गिरने के बाद पारी भी संभालनी होती है.

ऐसे में जब भारत के दो दिग्गज प्लेयर्स कोहली (Virat Kohli) और सूर्या की बात होती है तो तुलना करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन आंकड़ों के जरिये जानने की कोशिश करते हैं कि किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड बेहतर है और कौन नंबर 3 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहलता है......

Virat Kohli vs Suryakumar Yadav: कौन है टीम इंडिया का भरोसेमंद खिलाड़ी

Virat Kohli vs Suryakumar Yadav

विराट कोहली (Virat Kohli) का दूसरा नाम 'चेज़ मास्टर' है. उन्होंने कई असंभव परिस्थितियों को संभव बनाया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका औसत 53 रहा है, जो कि इस फॉर्मेट में बेहतरीन माना जाता है. नंबर-3 पर किंग कोहली ने बैटिंग करते हुए कई बार टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई है. उनकी खासियत है विरोधी टीमों के खिलाफ गैप ढूंढकर रन बनाना.

स्ट्राइक रोटेट करना और रन चेज़ करना. खासकर ICC टूर्नामेंट्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. विराट कोहली नंबर-3 पर आकर टीम की जीत की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर मैदान में उतरते हैं.

Virat Kohli vs Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव: 360 डिग्री के महारथी

आधुनिक टी20 क्रिकेट में 360 डिग्री की पहचान बना चुके सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 158.53 का रहा है. जो बताता है कि वह तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. नंबर -3 पर वह शुरूआत में ही गेंदबाजों पर प्रेसर बनाने लगाते हैं. सूर्या की खासियत है वो मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते हैं.

रिवर्स स्वीप, स्कूप और कवर के ऊपर से छक्का लगाने में सूर्या आगे हैं. वह स्पिन गेंदबाजों के साथ पेसर्स के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. अगर सूर्या कुछ देर मैदान में टिक जाए तो चौके-छक्कों की बारिश कर देते हैं.

रणजी ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, मात्र इतने रन का स्कोर बनाकर चलते बने पवेलियन

Virat Kohli vs Suryakumar Yadav: आंकड़ों की तुलना

अगर दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के आंकड़ों पर नजर डाले तो कोहली का नंबर 3 पर औसत 53.96 रहा, 135.27 रहा है. जिसकी बदौलत उन्होंने इस पोजीशन पर खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 80 पारियों में 3076 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 276 चौके-79 छक्के निकले हैं.

वहीं, सूर्या ने टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए पोजीशन 3 पर खेलते हुए 32.00 के औसत और 158.53 के स्ट्राइक रेट से 32 पारियों में 864 रन जोड़े हैं. जबकि, उनके बल्ले से 87 चौके-45 छक्के आए. लिहाजा, नंबर-3 पर विराट कोहली का स्ट्राइक रेट कम है, लेकिन अगर टीम को बेहतरीन और अनुभवी लीडर चाहिए तो किंग पर भरोसा जताया जा सकता है. वहीं, टीम को पावरहिटिंग की जरूरत है तो सूर्यकुमार यादव कारगर साबित होते हैं.

ENG vs NZ Match Prediction in Hindi, Match 49: कोलंबो में कौन बजाएगा जीत का बिगुल? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

Virat Kohli team india Suryakumar Yadav icc T20 Cricket T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

3076 रन

864 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com